Home
Tariff plan

Jio का नया 5G प्लान: 90 दिनों की वैधता के साथ पाएं अनलिमिटेड डेटा, जानें कीमत

अगर आप भी Jio यूजर हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। जी हां, कंपनी ने ज्यादा वैधता अवधि वाले रिचार्ज प्लान की एक सीरीज पेश की है। जिसकी मदद से यूजर्स का रिचार्ज एक्पीरियंस और भी बेहतर होगा।

यह खास प्लान उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जिन्हें ज्यादा डेटा की आवश्यकता होती है। आपको बता दें, इस प्लान के तहत 20GB अतिरिक्त डेटा बोनस ऑफर किया जाएगा। तो चलिए आपको इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले अन्य फायदों की डिटेल बताते हैं।

Jio ने 90 दिनों की वैधता के साथ नया 5G प्लान किया पेश

Reliance Jio बेस्ट 5G प्लान - रिलायंस जियो ने 5G सेगमेंट में अपनी बेहतरीन पेशकश के रूप में इस नए 5G प्लान को पेश किया है। जिसकी कीमत 899 रुपये है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 90 दिनों की वैधता के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 फ्री SMS ऑफर कर रही है।

डेटा लाभ- Jio के इस रिचार्ज प्लान के सबसे आकर्षक पहलुओं में से एक, इसमें मिलने वाला डेटा लाभ भी है। यूजर को 90 दिनों की वैधता में 180GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इसमें अन्य 20GB डेटा शामिल है, जिससे यूजर कुल 200GB डेटा का लाभ ले सकेगा।

ऐसे यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा Jio यह भी सुनिश्चित करता है कि, उसके यूजर 5G टेक्नोलॉजी क्षमताओं का भी लाभ ले सकें। यदि आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध है, तो आपको बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के असीमित ट्रू 5G डेटा भी मिलेगा।

जियो यूजर्स को इस 899 रुपये प्लान में अन्य बैनेफिट्स के तौर पर Jio Cinema, Jio TV और Jio Cloud का लाभ बिना किसी भुगतान ऑफर किया जा रहा है।

इसके अलावा अगर आप कम दाम में कंपनी का दूसरा प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आप जियो के 198 रुपये वाले प्लान को भी देख सकते हैं। इस प्लान के तहत यूजर 2जीबी डेटा के बाद 8GB से लेकर 10GB तक डेटा डेली इस्तेमाल कर सकता है। इसके साथ ही इसमें कंपनी अपने ग्राहक को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और डेली 2GB डेटा ऑफर करती है।

साथ ही अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा फ्री मिलता है। यानी कि, रोजाना 2GB डेटा के अलावा भी अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ यूजर ले सकता है। वहीं इसकी वैधता की बात की जाए तो यह प्लान केवल 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Launches Best 5G Plan with Unlimited Data and 90 Days Validity, know price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X