Jio ने Amazon Prime सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, Netflix, SonyLIV, Zee5 भी शामिल
2 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के साथ, Jio भारत का सबसे बड़ा सेलुलर सर्विस प्रोवाइटर है। कंपनी ने हाल ही में चल रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ड कप 2023 के लिए डिज्नी+होस्टार मेंबरशिप के साथ सात नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। तो चलिए जानते हैं सभी प्लान के बारे में ।

रिलायंस के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने अब एक साल के लिए अमेजन प्राइम (Amazon Prime ) सब्सक्रिप्शन के साथ बंडल किया गया एक नया सालाना प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। ऑपरेटर SonyLIV और Zee5 बंडल के साथ समान सालाना प्लान भी पेश करता है।
Amazon Prime के साथ Jio का नया सालाना प्रीपेड प्लान 3227 रुपये में लॉन्च हुआ
Jio के लेटेस्ट प्रीपेड सालाना प्लान की कीमत 3227 रुपये है और यह अमेजन प्राइम के मोबाइल वर्जन के साथ आता है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी प्रोवाइट करता है और 100 SMS के साथ हर दिन 2GB डेटा प्रोवाइट करता है। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा तक पहुंच के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा है। यह प्लान MyJio ऐप और Jio वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यहां Jio की सभी सालाना प्रीपेड प्लान की लिस्ट दी गई है
Jio का 3178 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में आपको 2 जीबी डेटा हर दिन मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 365 दिनों के लिए है। इस प्लान में डिज़्नी+होस्टार मोबाइल वर्जन शामिल किया गया है।
Jio का 3225 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में आपको 2 जीबी डेटा हर दिन मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 365 दिनों के लिए है। इस प्लान में आपको JioTV ऐप के जरिए से Zee5 का सालाना प्लान मिलता है।
Jio का 3226 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
1 - डेटा: 2 जीबी/दिन
2 - वैधत: 365 दिन
3 - सदस्यता: JioTV ऐप के जरिए से SonyLIV सालाना प्लान
Jio का 3227 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
1 - डेटा: 2 जीबी/दिन
2 - वैधत: 365 दिन
3 - सदस्यता: अमेजन प्राइम मोबाइल वर्जन सालाना प्लान
Jio का 3662 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
1 - डेटा: 2.5 जीबी/दिन
2 - वैधत: 365 दिन
3 - सदस्यता: JioTV ऐप के जरिए से SonyLIV + Zee5 सालाना प्लान
कुछ प्लान आपके लिए
Jio का 2545 रुपये का सालाना प्लान
Jio का 2999 रुपये का सालाना प्लान
Jio का 1099 रुपये का नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान
Jio का 1499 रुपये का नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान


Click it and Unblock the Notifications








