Jio ने अनलिमिटेड डेटा और कॉल के साथ 898 रुपये के नए रोमिंग प्लान किए लॉन्च
Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए नए अंतरराष्ट्रीय अनलिमिटेड रोमिंग पैक पेश किए हैं। जियो के लेटेस्ट अनलिमिटेड इंटरनेशनल रोमिंग पैक की रेंज 898 रुपये से लेकर 3,455 रुपये तक है। पहला सात दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जबकि दूसरा 30 दिनों की वैलिडिटी प्रोवाइट करता है। यूएई, यूएस और मैक्सिको जैसे देशों की यात्रा करने वाले ग्राहको को इन प्लान का ऑप्शन चुन सकते हैं। यह भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट और अनलिमिटेड इनकमिंग SMS प्रोवाइट करता है। इसके अलावा, Jio कई ट्रैवल स्थलों पर 100 मिनट की वॉयस कॉल और 2GB डेटा के साथ 2,799 रुपये में एक नया सालाना रोमिंग प्लान प्रोवाइट कर रहा है।

Reliance Jio 7, 14 और 24 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान
टेलीकॉम ऑपरेटर ने गुरुवार को ग्राहकों के लिए अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक की एक नई रेंज लॉन्च की। यूएई की ट्रैवल करने वाले यूजर्स जियो के तीन नए अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक का लाभ उठा सकते हैं। जिसमें 898 रुपये, 1,598 रुपये और 2,998 रुपये की कीमत वाले प्लान 7, 14 और 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। 2,998 रुपये के प्लान में भारत में 250 मिनट की आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल और 7GB डेटा मिलता है।
898 रुपये और 1,598 रुपये के प्लान
898 रुपये और 1,598 रुपये के प्लान में 100 और 150 वॉयस कॉल और 3 GB और 1 GB डेटा मिलता है। अन्य देशों में कॉल के लिए मानक PayGo दरें लागू होंगी। वे 100 आउटगोइंग SMS के साथ अनलिमिटेड इनकमिंग SMS प्रोवाइट करता है। हाई-स्पीड डेटा सीमा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps हो जाएगी।
Jio का 2799 रुपये की कीमत वाला सालाना प्लान
इसके अलावा, Jio ने 25GB डेटा के साथ 100 आउटगोइंग और इनकमिंग मिनटों के साथ 2799 रुपये की कीमत वाला सालाना प्लान लॉन्च किया है। प्लाना में 51 देशों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, Jio 195 रुपये से शुरू होने वाले नए इन-फ्लाइट प्लान पेश कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








