मुकेश अंबानी ने दिया होली गिफ्ट! लॉन्च किया बहुत सस्ता प्रीपेड प्लान, मिलेंगे तगड़े बेनिफिट
रिलायंस जियो ने 100 रुपये में एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 90 दिनों के लिए JioHotstar का मुफ्त ऐड-सपोर्टेड सब्सक्रिप्शन और 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। डेटा खत्म होने पर स्पीड 64kbps हो जाती है।
जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मोबाइल और टीवी दोनों पर काम करता है। यह प्लान ऐसे लोगों के लिए लाया गया है, जिन्हें कम खर्च में डेटा चाहिए होता है। एक तरीके से देखा जाए तो यूजर्स को अंबानी होली गिफ्ट दे दिया है।

जियोहॉटस्टार के अन्य प्लान्स 149 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं। ज्यादा डेटा के लिए 195 रुपये का क्रिकेट डेटा पैक (15GB डेटा) और 949 रुपये का प्लान (अनलिमिटेड कॉल, 2GB डेटा/दिन, 100 SMS/दिन) भी उपलब्ध है। इस प्लान का फायदा उठाकर रिलायंस जियो यूजर्स स्ट्रीमिंग सर्विस का मंथली या एनुअल प्लान की मेंबरशिप लिए बिना ऐड-सपोर्टेड कंटेंट मुफ्त में देख सकते हैं।
यह प्लान भी है ऑप्शन
जियोहॉटस्टार का ऐड-सपोर्टेड प्लान 149 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। यह 720p रिजॉल्यूशन में एक मोबाइल डिवाइस पर कंटेंट स्ट्रीमिंग प्रदान करता है। टॉप-एंड जियोहॉटस्टार प्रीमियम प्लान की कीमत 299 रुपये प्रति माह और 1,499 रुपये प्रति वर्ष है। कंपनी का दावा है कि इसमें लगभग 300,000 घंटे की फिल्में, शो, एनीमे और डॉक्यूमेंट्रीज के साथ-साथ लाइव स्पोर्ट्स कवरेज भी शामिल है।
जो लोग ज्यादा डेटा के साथ ज्यादा कीमत वाले प्लान चुनना चाहते हैं, वे 195 रुपये के प्रीपेड प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं। क्रिकेट डेटा पैक के रूप में पेश किए गए इस प्लान में 15GB हाई-स्पीड इंटरनेट शामिल है, जबकि अन्य लाभ समान हैं। अगर वॉयस कॉलिंग और एसएमएस भी आपकी जरूरतें हैं, तो 949 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। यह कुल 90 दिनों की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 2GB डेटा ऑफर करता है।


Click it and Unblock the Notifications








