Home
Tariff plan

Jio का फुल पैसा वसूल रिचार्ज प्लान! कम दाम में मिलेगा JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, चेक करें कीमत

Jio Rs195 Plan: अगर आप जियो यूजर हैं और अपने लिए कोई ऐसा किफायती रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, जिसमें जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलता हो, तो हाल ही में जियो ने एक ऐसा ही प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का लेटेस्ट प्लान अफोर्डेबल प्राइस में कई जरूरतों को पूरा करता है।

इसमें तीन महीने की वैलिडिटी के लिए बहुत सारे बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। इस प्लान की कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

जियो का अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान

कम कीमत में तगड़े बेनिफिट

रिलायंस जियो के लेटेस्ट रिचार्ज प्लान की कीमत 195 रुपये है। इसमें 90 दिन यानी पूरे तीन महीने की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान की खास बात है कि इसमें इस वैलिडिटी के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। जियो का यह प्लान केवल डेटा एक्सेस के साथ आता है। इसमें एसएमएस और कॉलिंग की सुविधा नहीं है।

फ्री मिलेगा क्रिकेट का मजा!

इसमें ICC चैंपियन ट्रॉफी से लेकर आईपीएल 2025 तक के सारे मैच फ्री में देखने को मिलते हैं। इस प्लान में 720p रेजॉल्यूशन के साथ स्मार्टफोन या टैबलेट पर लाइव क्रिकेट मैच का आनंद लिया जा सकता है। इस प्लान को एड-ऑन-प्लान की तरह यूजर एक्टिव करवा सकते हैं। जियो का क्रिकेट डेटा पैक 15GB 4G/5G डेटा ऑफर करता है। यह प्लान ऐसे लोगों के बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिनके पास पहले से ही कोई एक्टिव प्लान है और उन्हें अब क्रिकेट वाला प्लान चाहिए।

यह प्लान भी बेस्ट ऑप्शन

इसके अलावा जियो 949 रुपये में भी एक प्लान ऑफर करता है। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी के लिए रोजाना 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

कौन-सा प्लान बेस्ट?

अगर आप कम पैसे खर्च करके क्रिकेट मैच का मजा लेना चाहते हैं, तो 195 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें कॉलिंग और एसएमएस लाभ नहीं मिलता है। दूसरी तरफ 949 रुपये वाले प्लान में ये बेनिफिट मिलते हैं। साथ में जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन तो है ही।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio launches Rs-195 cricket data pack with Jio Hotstar subscription for 90 days
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X