OTT Platforms : Jio ने Zee5, SonyLIV और अन्य सब्सक्रिप्शन के साथ 909 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान किया लॉन्च
Reliance Jio ने भारत में एक नया 909 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है जो किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 84 दिनों की वैलिडिटी और बहुत कुछ प्रदान करता है। जियो के इस नए 909 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और हर दिन 100 SMS मिलेंगे। यह प्लान अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्मों तक पहुंच प्रोवाइट करता है, जिसमें Jio के कुछ अपने जैसे JioCinema, JioTV और अन्य प्लान शामिल हैं।

Jio 909 रुपये प्रीपेड रिचार्ज प्लान डिटेल
इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 909 रुपये है। इस प्लान की बात करें तो यह 84 दिनों के लिए ऑफर किया जाता है। आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल के साथ हर दिन 100 SMS मिलते हैं। हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है। इस रिचार्ज प्लान में JioCinema, JioTV, SonyLIV और Zee5 शामिल हैं।
909 रुपये के Jio प्रीपेड प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजाना 100 SMS और 2GB दैनिक डेटा मिलता है। Jio पैक 84 दिनों की वैलिडिटी और पापुलर ओटीटी ऐप्स तक पहुंच प्रोवाइट करता है। कंपनी SonyLiv और Zee5 एप्लिकेशन के लिए बेसिक सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर रहा है। JioCinema, JioTV और JioCloud तक भी पहुंच उपलब्ध है।
जिन इलाकों में 5G उपलब्ध है वहां रहने वाले ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा कनेक्टिविटी मिलेगी। कृपया ध्यान दें कि JioCinema मेबरशिप में JioCinema मेबरशिप शामिल नहीं है।
808 रुपये का प्रीपेड प्लान
Jio ने ICC विश्व कप 2023 से पहले भारत में अपना 808 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था । यह प्लान अनलिमिटेड डेटा, वॉयस कॉल, हर दिन 2GB डेटा, 84 दिनों की वैलिडिटी और तीन दिनों के लिए डिज्नी + हॉटस्टार की मेबरशिप प्रोवाइट करता है। यह प्लान अन्य प्रीपेड प्लान के साथ लॉन्च किया गया था, जिसमें 758 रुपये, 328 रुपये, 331 रुपये, 388 रुपये, Jio 598 रुपये और 3178 रुपये शामिल हैं। ये प्लान अलग-अलग लाभ प्रोवाइट करते हैं और डिज्नी + हॉटस्टार मेबरशिप के साथ आते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों तक की है।


Click it and Unblock the Notifications








