Home
Tariff plan

2027 तक चालू रहेगी SIM, मिलेगी टेंशन-फ्री कनेक्टिविटी; साथ में ये बेनिफिट भी

अगर आप नए साल के पहले दिन लॉन्ग-टर्म रिचार्ज की तलाश में हैं, तो Reliance Jio के ये बजट-फ्रेंडली प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। Jio के एनुअल और वैल्यू प्लान्स एक बार रिचार्ज करने पर पूरे साल की कनेक्टिविटी देते हैं।

अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और प्रीमियम डिजिटल बेनिफिट्स के साथ ये प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। नीचे जानिए वे तीन Jio प्लान जो आपकी SIM को 2026-27 तक एक्टिव रख सकते हैं।

2027 तक SIM एक्टिव रखने वाले Jio के सस्ते प्लान, देखें लिस्ट

₹3,599 प्लान

₹3,599 वाला प्लान Jio का प्रमुख 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान है, जिसे रीचार्ज करो और भूल जाओ कैटेगरी में रखा जाता है। इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है, साथ ही नेशनल रोमिंग भी फ्री रहती है। डेटा की बात करें तो इसमें कुल 912.5GB डेटा दिया जाता है, यानी रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा। इसके अलावा रोज 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन और 5G कवर्ड एरिया में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है। डिजिटल बेनिफिट्स में JioTV, JioAI Cloud और Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसमें 200GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है।

₹3,999 प्लान

₹3,999 वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है जो डेटा के साथ-साथ लाइव स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिन है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें FanCode OTT ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है, जिससे यूजर्स लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीम कर सकते हैं।

इसके अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा, रोज 100 SMS, JioTV, JioAI Cloud और Google Gemini Pro जैसे बेनिफिट्स भी इसमें शामिल हैं।

₹1,748 प्लान

₹1,748 वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती और जो मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं। इस वैल्यू प्लान की वैलिडिटी 336 दिन यानी लगभग 11 महीने है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है, लेकिन कोई डेटा बेनिफिट नहीं दिया जाता। SMS की बात करें तो पूरे प्लान पीरियड में कुल 3,600 SMS मिलते हैं। इसके साथ ही JioAI Cloud और JioTV का एक्सेस भी दिया जाता है।

कौन-सा प्लान किसके लिए सही?

अगर आप ज्यादा डेटा और 5G इस्तेमाल करते हैं तो ₹3,599 वाला प्लान सबसे बेहतर रहेगा। स्पोर्ट्स और लाइव मैच देखने वालों के लिए ₹3,999 वाला प्लान ज्यादा वैल्यू देता है। वहीं, सीनियर सिटीजन या कॉल-ओनली यूजर्स के लिए ₹1,748 वाला प्लान सबसे सस्ता और सही विकल्प है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X