Jio New Plan: जियो ने फ्री Netflix, रोजाना 3GB डाटा के साथ पेश किए दो प्रीपेड प्लान्स, यहां जानें सबकुछ
Jio New Plan: अगर आप भी जियो यूजर हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) ने अपने यूजर्स के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix) सब्सक्रिप्शन के साथ अपने दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन प्लान को जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान (Jio-Netflix Prepaid Plan) का नाम दिया है। इस नए रिचार्ज प्लान की कीमत 1099 रुपये से शुरू होती है। तो चलिए आगे इस लॉन्च हुए इन नए प्लान्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
1099 रुपये वाला Jio Netflix Prepaid Plan
सबसे पहले बात करेंगे 1099 रुपये वाले जियो नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान (Jio-Netflix Prepaid Plan) की जो आपको 84 दिनों की वैधता के साथ मिलने वाला है। इस प्लान के तहत रोजाना 2 GB डेटा ऑफर किया जाएगा। यानि कि इसमें यूजर को टोटल 164 GB डेटा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यूजर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल भी कर सकेंगे। इसके अलावा 100 SMS रोजाना ऑफर किया जाएगा। इस प्लान में कंपनी 84 दिनों के लिए फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन भी अपने ग्राहकों को ऑफर कर रही है।

1499 रुपये वाला Jio Netflix Prepaid Plan
वहीं 1499 रुपये वाले जियो नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। जिसमें यूजर्स को नेटफ्लिक्स फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ रोजाना 3 जीबी डेटा ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को टोटल 252 GB डेटा का भी लाभ मिलेगा। साथ ही साथ जियो के अन्य रिचार्ज पैक की तरह इस प्लान के तहत भी कस्टमर्स फ्री अनलिमिटेड वॉइस कॉल का मजा ले सकेंगे।
आपको बता दें, जियो के पोस्टपेड और जियो फाइबर प्लान (Jio Fiber Plan) के तहत कंपनी पहले से ही अपने ग्राहकों को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन (Netflix Subscription) की फैसिलिटी दे रही है। जियो के अनुसार, यूजर्स नेटफ्लिक्स एप्प को एक साथ कई अन्य डिवाइस पर डाउनलोड कर एक लॉगइन क्रेडेंशियल के साथ सब्सक्रिप्शन का लाभ लें सकेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि, केवल एक वक्त पर एक ही डिवाइस पर इसे देखा जा सकता है। वहीं कंपनी ने बताया कि, 1499 रुपये वाले प्लान में मिल रहे सब्सक्रिप्शन के साथ TV और लैपटॉप पर भी कॉन्टेन्ट स्ट्रीम किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








