Home
Tariff plan

Jio ने मात्र 142 रुपये में लाया नया रिचार्ज प्लान, कॉलिग और इंटरनेट की सुविधा फ्री, जानें पूरी डिटेल

Jio ने मात्र 142 रुपये में लाया नया रिचार्ज प्लान

Jio Recharge Plan: अगर आप भी जियो यूजर हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। देश की जानी मानी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर की नए प्लान्स लाती रहती हैं। जियो में महीने के प्लान से लेकर साल भर के प्लान आपको देखने को मिलेंगे। कंपनी ने नया प्लान पेश किया है, जिसके तहत आप मात्र 142 रुपये देकर पूरे साल के लिए फुर्सत पा सकते हैं।

JIO का नया प्लान

हम सबसे पहले बात करते हैं जियो के 1,559 रुपये वाले प्लान की, इसे अगर महीने की कीमत के हिसाब से देखा जाए तो यह आपको मात्र 142 रुपये का पड़ेगा। यानि कि 142 रुपये महीने खर्च करने पर आपको जियो द्वारा 11 महीने की वैलिडिटी मिल जाएगी। 1559 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को डेटा के तौर पर 24GB डेटा दिया जाएगा। इस प्लान में जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की फैसिलिटी दी जाएगी। इसके अलावा रोजाना 100 SMS का भी यूजर्स लाभ ले सकेंगे। इतना ही नहीं इस प्लान के तहत यूजर्स को कंपनी की तरफ से जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस भी दिया जा रहा है।

JIO का 299 रुपये वाला प्लान

इसके बाद बात करते हैं जियो के 299 रुपये वाले प्लान की, इस प्लान के तहत यूजर्स को 28 दिनों की वैधता दी जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही यूजर 2 GB डेटा का भी रोजाना लाभ उठा सकता है। साथ ही रोजाना 100 SMS की भी सुविधा मिलेगी। इस प्लान के तहत यूजर्स को जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड और जियो सिनेमा का भी सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

जियो का 719 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में यूजर्स रोजाना 2 GB डेटा का लाभ ले सकेंगे। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है जिसकी वैधता 84 दिनों तक रहेगी। साथ ही रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाएगी। इस प्लान की खास बात यह है कि, इसमें यूजर को कुल 168 GB डेटा मिलेगा। जिसकी हाई स्पीड 64 kbps रहेगी। साथ ही यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ उठा सकते हैं।

जियो का 895 रुपये वाला प्लान

वहीं अगर आप पूरे साल के लिए प्लान लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए जियो का 895 रुपये वाला प्लान सबसे बेस्ट हो सकता है. इस प्लान में कई फीचर्स और फायदे आपको मिलेंगे। इस प्लान के तहत आपको 24GB Data मिल रहा है जो पूरे साल के लिए वैलिड होगा। इसी के तहत रोजाना आप 50 SMS का भी लाभ उठा पाएंगे। इसी के साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Recharge Plan: If you are also a Jio user then there is a good news for you. Reliance Jio, the country's well-known telecom company, keeps bringing new plans from time to time for its users. In Jio, you will get to see plans from month to year plans.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X