Jio Happy New Year 2023 offer: 2.5GB डेली डेटा के साथ और भी बहुत कुछ

Reliance Jio ने 2022 के खत्म होने से कुछ दिन पहले प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया हैप्पी न्यू 2023 ऑफर पेश किया है। टेलीकॉम कंपनी लेटेस्ट पैक के साथ 2.5GB डेली डेटा और अन्य फायदे दे रही है। प्रीपेड ऑफर ऑफिसियल वेबसाइट और MyJio ऐप पर पहले से ही मौजूद है। इस प्लान की कीमत 2023 रुपये है और नए Jio प्रीपेड प्लान जो लंबे समय के लिए दे रही है, यह कस्टमर के लिए एक बेस्ट डिल्स है। यहां वह सब कुछ है जो आपको जानना चाहिए।
Jio Happy New Year 2023 ऑफर
नया Jio हैप्पी न्यू ईयर 2023 प्लान सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। लोगों को रोजाना 2.5GB डेटा भी मिलेगा, जिसका मतलब है कि कस्टमर को 9 महीनों के लिए कुल 630GB डेटा मिलेगा। बेशक, अगर आप किसी दिन 2.5GB डेटा खत्म कर देते हैं, तो इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी और आपको या तो नया ऐड-ऑन डेटा पैक खरीदना होगा या 2.5GB डेटा को दोबारा से पाने के लिए अगले दिन का इंतजार करना होगा। यह कई लोगों के लिए काफी होना चाहिए, भले ही आप कोई फिल्म देखते हों, और यह उन लोगों के लिए ज्यादा होगा जिनके घरों में वाई-फाई लगा हुआ है।

यह प्लान हर दिन 100 SMS के साथ भी सीप करती है। इसमें नए सब्सक्राइबर्स के लिए Jio ऐप्स और Amazon Mobile Prime Edition का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस भी शामिल है। नए Jio प्रीपेड प्लान की कीमत 2023 रुपये है और इसे खरीदने के बाद यह 9 महीने तक चलेगा। इसका मतलब है कि मंथली बेस्ड पर लागत 9 महीने के लिए लगभग 225 रुपये है। इतनी कम कीमत में ऊपर बताए गए फायदे शायद ही किसी को मिलेंगे।
फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह नया Jio हैप्पी न्यू ईयर ऑफर कब खत्म होगा। नया Jio प्रीपेड प्लान केवल कुछ हफ्तों के लिए मौजूद हो सकता है क्योंकि यह एक न्यू ईयर ऑफर है।
इसके अलावा, रिलायंस जियो ने अपने 2023 के नए साल की पेशकश के हिस्से के रूप में 2,999 रुपये के प्रीपेड प्लान को भी रिवाइज्ड किया है। यह अब 75GB ज्यादा डेटा के साथ आता है। कंपनी 365 दिनों की वैलिडिटी के अलावा 23 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। प्रीपेड पैक में पहले से ही 2.5 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस शामिल हैं। Amazon Prime या Disney+Hotstar जैसी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस इस प्लान के साथ नहीं है। लेकिन, आप इस प्लान से लगभग 230 रुपये हर महिने का पेमेंट कर रहे हैं। इससे सस्ता और कुछ भी नहीं मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








