Jio दे रहा है इन प्रीपेड प्लान्स में 20% का कैशबैक, लाभ उठाने के लिए करना होगा यह काम
Jio अपने प्रीपेड प्लान्स में बार-बार बदलाव करता रहता है। और अभी जियो ने त्योहार के सीजन को लेकर नया बदलाव किया हैं। जिसमें यूजर्स को खास ऑफर मिलने वाला हैं। साथ ही ये बदलाव वेबसाइट पर पहले से ही लाइव हैं, और यूजर्स इन प्लान्स पर ऑफ़र को हटाए जाने से पहले उनका लाभ उठा सकते हैं। जी हाँ, हम जिन तीन प्लान्स की बात कर रहे हैं, वे 249 रुपये, 555 रुपये और 599 रुपये में आते हैं। तो आइए देखते हैं क्या है ऑफर और इन प्लान्स के साथ आपको क्या मिलने वाला है।

Reliance Jio के इन तीन प्रीपेड प्लान पर मिलने वाला 20% कैशबैक
रिलायंस जियो ने हाल ही में इन प्लान्स में ये बदलाव किए हैं। अब हम जिन तीन प्लान्स की बात कर रहे हैं, वे कैशबैक ऑफर के साथ आते हैं। इन सभी प्लान्स के साथ Reliance Jio 20% कैशबैक दे रहा है।
249 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जबकि 555 रुपये और 599 रुपये के अन्य दो प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। 555 रुपये के प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है, जबकि 599 रुपये के प्लान में 2GB डेली डेटा मिलता है।
ये सभी प्लान सामान्य बेनिफिट प्रदान करते हैं, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन, और इन प्लान्स में Jio एप्लिकेशन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसमें JioCinema, JioTV, JioNews, JioSecurity, और JioCloud ऐप्स शामिल हैं।
ध्यान दें कि यह कैशबैक बेनिफिट केवल उन यूजर्स को दिया जाएगा जो सीधे Jio के मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट से रिचार्ज कर रहे हैं। कंपनी की ओर से कोई अन्य प्लान नहीं हैं जो इस तरह का कैशबैक ऑफर दे रहा है।
रिलायंस जियो का यह कदम इन प्लान पर अपने अधिकांश कस्टमर्स को बनाए रखने के प्रयास जैसा लगता है। और भी कई तरह के प्रीपेड प्लान हैं जो Jio ऑफर करता है। आप Disney+ Hotstar मोबाइल-ओनली प्लान के ओवर-द-टॉप (OTT) बेनिफिट के साथ आने वाले प्लान भी फ्री में पा सकते हैं। कंपनी के सभी प्लान अपनी आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर देखे जा सकते हैं। और वहीं से खरीदे भी जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








