Home
Tariff plan

Jio दे रहा है इन प्रीपेड प्लान्स पर Buy 1 Get 1 Free का शानदार ऑफर

यदि आप भी एक जियो फोन यूजर है, तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हाँ, Reliance Jio विशेष रूप से अपने JioPhone यूजर्स के लिए बेहतरीन प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है जिसमें डबल बेनिफिट मिलता है। दरअसल कंपनी अपने जियोफोन के सभी प्लान्स पर बाय 1 गेट 1 फ्री ऑफर दे रही है।

Jio दे रहा है इन प्रीपेड प्लान्स पर Buy 1 Get 1 Free का शानदार ऑफर

यानि हर प्लान पर डबल बेनिफिट्स मिलेंगे। रिलायंस ने कहा है कि वहनीयता बढ़ाने के लिए, JioPhone यूजर्स द्वारा रिचार्ज किए गए प्रत्येक JioPhone प्लान के लिए, उन्हें उसी मूल्य का एक एक्स्ट्रा रिचार्ज प्लान एकदम फ्री में मिलेगा। तो यदि आप भी जियो फोन के यूजर है, तो इसका फायदा उठा सकते हैं।

हालांकि आपको बता दें कि रिलायंस का यह ऑफर काफी समय से चल रहा है जो सिर्फ JioPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Jio अपने JioPhone के छह प्रीपेड प्लान्स पर Buy 1, Get 1 One Free ऑफर दे रहा है। उसमें 39 रुपये, 69 रुपये, 75 रुपये, 125 रुपये, 155 रुपये और 185 रुपये के रिचार्ज प्लान शामिल हैं। उदाहरण के लिए यदि आप 69 रुपये का रिचार्ज करते है, तो आपको इसका डबल बेनिफिट मिलेगा, यानि 0.5GB डेटा की जगह आपको डेली 1GB डेटा मिलेगा।

Jio दे रहा है इन प्रीपेड प्लान्स पर Buy 1 Get 1 Free का शानदार ऑफर

यहाँ हमने सभी प्रीपेड प्लान्स के बारे में विस्तार में बताया है कि यूजर्स को क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते है।

- 39 रुपये के रिचार्ज प्लान पर यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रति दिन 100MB इंटरनेट डेटा और 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हालाँकि इस प्लान में कोई SMS नहीं मिलते है। तो अब अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं, तो आपको प्रति दिन डेटा 200MB मिलेगा।

- 69 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रति दिन 0.5 जीबी डेटा और 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस प्लान में भी आपको फ्री में एसएमएस नहीं मिलते है। लेकिन अब इस प्लान पर बाय वन गेट वन ऑफर के तहत रोज का 1 GB डेटा मिलता है।

- यदि बात करें 75 रुपये के प्रीपेड प्लान की, तो इसमें यूजर्स को बाकि प्लान की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है लेकिन डेटा सिर्फ 3GB ही मिलता है क्योंकि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों है। लेकिन अब इस ऑफर के कारण आपको 6GB डेटा मिलेगा।

- 125 रुपये का प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 0.5 डेटा प्रतिदिन और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर आप प्लान खरीदते हैं तो आपको 1GB डेटा प्रतिदिन मिलेगा क्योंकि यह बाय वन गेट वन ऑफर के तहत आता है।

- 155 रुपये का प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रति दिन 1GB डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन अब अगर आप इस प्लान को खरीदते है, तो आपको प्रति दिन 2GB डेटा मिलेगा।

- JioPhone के 185 रुपये के प्रीपेड प्लान की बात करें, तो यूजर्स को इस प्लान में सामान्यतः अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के अलावा 2GB डेटा प्रतिदिन और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन इसमें प्रति दिन 4GB डेटा मिलता है।

इस प्रकार यदि आप भी रिलायंस के JioPhone डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके पास इस Buy 1 Get 1 Free ऑफर का फायदा उठा सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also a JioPhone user, then there is good news for you. Yes, Reliance Jio is offering the best-prepaid plan especially for its JioPhone users, in which double benefits are available.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X