Home
Tariff plan

Jio का धमाकेदार ऑफर! 100 रुपये में मिलेगा 299 रुपये वाले प्लान का फायदा, 90 दिनों का JioCinema Premium फ्री

Jio 100 Rupees Plan: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने एक शानदार और किफायती ऑफर लॉन्च किया है, जो ओटीटी (OTT) लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। जियो यूजर्स केवल 100 रुपये के रिचार्ज में JioCinema Premium की सुविधा पा सकते हैं। आमतौर पर ये सुविधा 299 रुपये वाले प्लान के साथ मिलती है।

बता दें कि यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है और खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है, जो मोबाइल या टीवी पर वेब सीरीज, फिल्में और स्पोर्ट्स देखना पसंद करते हैं लेकिन महंगे प्लान्स अफोर्ड नहीं कर सकते।

Jio दे रहा 100 रुपये में 299 रुपये वाले प्लान का फायदा

100 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?

इस नए 100 रुपये रिचार्ज प्लान में जो फायदे मिल रहे हैं, वे आमतौर पर 299 रुपये वाले प्लान में ही मिलते हैं।

इस प्लान के साथ 90 दिन की वैलिडिटी, 5GB कुल डाटा और फ्री JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है।

यह प्लान उन लोगों के लिए एकदम सही है जो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए, मनोरंजन का पूरा आनंद लेना चाहते हैं।

मोबाइल और टीवी पर Premium कंटेंट

पहले JioCinema Premium केवल 299 रुपये या उससे ऊपर के प्लान्स में उपलब्ध था, जिसमें यूजर्स को मोबाइल और टीवी दोनों पर प्रीमियम कंटेंट देखने की सुविधा मिलती थी। लेकिन अब Jio ने इस सुविधा को 100 रुपये के बजट प्लान में भी शामिल कर दिया है।

इस प्लान के जरिए आप 90 दिनों तक JioCinema पर लेटेस्ट मूवीज, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। खास बात ये है कि इसे मोबाइल और टीवी दोनों पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देखा जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

ये एक ब्राउचर प्लान है, जिसके लिए आपके Jio नंबर पर कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है।

यह ₹100 वाला प्लान सिर्फ एक सेकेंडरी/बूस्टर प्लान है।

यह आपके Jio सिम को एक्टिव नहीं रखता, यानी कॉल या SMS जैसी सुविधाएं इससे नहीं मिलेंगी।

कम बजट में ज्यादा एंटरटेनमेंट

Jio का यह ऑफर उन यूजर्स के लिए वरदान है जो कम खर्च में OTT कंटेंट का लुत्फ उठाना चाहते हैं। 100 रुपये में मिलने वाला यह प्लान न सिर्फ 90 दिनों की लंबी वैधता देता है, बल्कि इसमें 5GB डेटा और JioCinema Premium का एक्सेस भी शामिल है।

Reliance Jio ग्राहकों को कम दाम में ज्यादा सुविधा देने में सबसे आगे है। अगर आप भी Jio यूजर हैं और मनोरंजन के शौकीन हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X