Jio कंपनी का नया ऑफर, 10 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा मुफ्त
जियो कंपनी एक बार फिर अपने यूज़र्स को बहुत सारे ऑफर्स दे रही है। इस बार जियो कंपनी यूज़र्स को मुफ्त इंटरनेट डेटा दे रही है। जियो कंपनी अपने इस नए ऑफर्स में जियो के यूज़र्स को रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा 5 दिनों की वैधता के साथ दे रही है।

जियो कंपनी का ऐसा मानना है कि कोरोनावायरस जैसी इस भयंकर महामारी के दौर में ये फ्री इंटनरेट डेटा लोगों को काफी राहत देगा। जियो कंपनी ने इससे पहले भी ऐसा ऑफर पेश किया था। इससे पहले अप्रैल में जियो कंपनी ने ये ऑफर पेश किया था, जिसमें यूज़र्स को रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त मिल रहा था लेकिन उस वक्त इस ऑफर की वैधता सिर्फ 4 दिनों की थी।
कई यूज़र्स को मिला 2 जीबी मुफ्त डेटा
अब इस बार फिर जियो कंपनी ने उसी ऑफर को पेश किया है लेकिन इस बार जियो कंपनी डेली 2 जीबी इंटरनेट डेटा 5 दिनों की वैधता के साथ मुफ्त दे रही है। OnlyTech फोरम पर कई लोगों ने पोस्ट करके जानकारी दी है कि उनके मौजूदा प्लान में डेली 2 जीबी इंटरनेट डेटा मुफ्त दिया गया है। इसके अलावा भी कई यूज़र्स ने 2 जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलने की जानकारी पोस्ट की और बताया कि उसकी वैधता 5 दिनों की है। इससे पता चलता है कि जियो कंपनी 5 दिनों में रोज 2-2 जीबी डेटा देकर कुल 10 जीबी इंटरनेट डेटा फ्री में दे रही है।
हालांकि इस फ्री इंटरनेट डेटा को क्रेडिट करने का कोई नियम कंपनी ने तय नहीं किया है। अभी तक जियो कंपनी के इस ऑफर का कोई पैटर्न पता नहीं चला है कि कंपनी किन-किन यूज़र्स को डेली 2 जीबी डेटा 5 दिनों के लिए मु्फ्त दे रही है। आपको बता दें कि आपके मौजूदा प्लान में जो इंटरनेट डेटा है, उसके अलावा अलावा ये 2 जीबी इंटरनेट डेटा अतिरिक्त दिया जाएगा।
ऐसे पता करें अपना ऑफर
आपको जियो कंपनी के इस प्लान का फायदा हुआ है या नहीं इसके लिए आपको अपने MyJio App में जाएं। उसके बाद आप My Plans में जाएं, वहां आपको Jio Data Pack के अंदर ये 2 जीबी एक्सट्रा इंटरनेट डेटा दिखाई देगा। ध्यान रहें कि अगर आपको वहां अतिरिक्त इंटरनेट डेटा ना मिला हो तो समझ जाएं कि आप उन चुनिंदा यूज़र्स में नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications