Home
Tariff plan

Jio Prepaid: एक जगह पर सभी जियो प्लान की लिस्ट, आपके लिए कौनसा होगा सुपरहिट

टेलिकॉम कंपनियां अपना यूज़र बेस बचाने और उनको लुभाने के लिए नई नई रणनीतियां तैयार करती हैं और अपने कस्टमर्स के सामने आकर्षक प्लान्स पेश करती है। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो ने मार्केट में अपने कई नए प्रीपेड प्लान्स को उतारा है। आज हम आपको इस रिपोर्ट के ज़रिए जियो के 1 दिन से लेकर 1 साल तक के हर प्रीपेड प्लान की डिटेल देंगे...

Jio Prepaid: एक जगह पर सभी जियो प्लान की लिस्ट, आपके लिए कौनसा होगा सुपरहिट

अलग अलग कीमतों और वेलिडिटी के हिसाब से कंपनी से इस प्लान को पेश किया है-

अगर उपभोक्ता 399 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज कराता है तो इसकी वेलिडिटी 84 दिन तक की होगी और इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा के हिसाब से 126 जीबी डेटा की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा और साथ में जियो एप्स कॉम्प्लीमेंटरी सबसक्रिप्शन की सुविधा मुफ्त दी जाएगी।

349 रुपए

इसकी वेलिडिटी 70 दिन की होगी और इस प्लान में 105 जीबी डेटा दिया जाएगा।

449 रुपए

इस प्लान में 91 दिन की वेलिडिटी के साथ 136 जीबी डेटा दिया जाएगा।

2) SACHETS पैक्स

19 रुपए

इस प्लान के तहत यूजर्स को एक दिन की वेलिडिटी दी जाएगी जिसमें 0.15 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 20 एसएमएस और जियो ऐप्स के सबसक्रिप्शन की सुविधा मिलेगी।

3) मोस्ट अफॉर्डेबल प्लान

98 रुपए

इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिन की है, जिसमें कुल 2 जीबी डेटा दिया जाएगा और अनलिमिटेड कॉल के साथ 300 एसएमएस और जियो ऐप्स सबसक्रिप्शन की सुविॆधा दी जाएगी।

4) प्रतिदिन 2 जीबी डेटा प्लान

नोट- हर प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन और जियो ऐप्स की सबसक्रिप्शन की सुविधा सामान है।

198 रुपए

28 दिन की वैधता के साथ 198 रुपए के प्लान में कुल 56 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा अनलिमिटे़ड कॉल्स, एसएमएस और जियो ऐप्स का सबसक्रिप्शन भी शामिल है।

398 रुपए

इसकी वैधता 70 दिन की होगी और इस प्लान के तहत 140 जीबी डेटा की सुविधा दी जाएगी।

448 रुपए

448 रुपए के प्लान में 168 जीबी डेटा दिया जाएगा, जिसका वैधता 84 दिन तक रहेगी।

498 रुपए

इस प्लान के तहत यूजर्स 91 दिन की वेलिडिटी के साथ 182 जीबी डेटा की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

5) प्रतिदिन 3 जीबी डेटा प्लान

299 रुपए

प्रतिदिन 3 जीबी डेटा के प्लान में एक ही ऑफर दिया गया है और वह है 299 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज। इसकी वैधता 28 दिन की होगी जिसमें प्रतिदिन 3 जीबी डेटा के हिसाब से 84 जीबी डेटा की सुविधा, अनलिमिटेड कॉल्स, 100 एसएमएस प्रतिदिन और जियो ऐप्स के सबसक्रिप्शन की सुविधा शामिल है।

6) प्रतिदिन 4 जीबी डेटा प्लान

509 रुपए

इस प्लान के मुताबिक यूजर को प्रतिदिन 4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 100 एसएमएस प्रतिदिन और जियो ऐप्स के सबसक्रिप्शन की सुविधा दी जाएगी। प्लान की वेलिडिटी 28 दिन तक की होगी। महीने में कुल 112 जीबी डेटा दिया जाएगा।

7) प्रतिदिन 5 जीबी डेटा प्लान

799 रुपए

इस प्लान की वैधता 28 दिन है और इसमें 140 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा हर प्लान की तरह अनलिमिटेड कॉल्स, 100 एसएमएस प्रतिदिन और जियो ऐप्स के सबसक्रिप्शन की सुविधा होगी।

8) लॉन्ग टर्म पैक्स

नोट- हर प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, 100 एसएमएस प्रतिदिन और जियो ऐप्स की सबसक्रिप्शन की सुविधा सामान है।

999 रुपए

लॉन्ग टर्म पैक के पहले प्लान के मुताबिक 999 रुपए की प्रीपेड रिचार्ज में 60 जीबी डेटा दिया जाएगा, जिसकी वेलिडिटी 90 दिन यानि 3 महीने की होगी। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा और साथ में जियो एप्स के सबसक्रिप्शन की सुविधा मुफ्त दी जाएगी।

1999 रुपए

इसकी वैधता 180 दिन है और इसमें 125 जीबी डेटा की सुविधा है।

4999 रुपए

ये प्लान पूरे एक साल के लिए है, जिसमें 350 जीबी डेटा दिया जाएगा और रिलायंस जियो की बेसिक सुविधाएं दी जाएंगी।

9999 रुपए

9999 रुपए का यह प्लान भी 360 दिन यानि एक साल की वैधता के साथ आता है, लेकिन इस प्लान में 350 जीबी डेटा की बजाए 750 जीबी डेटा की सुविधा दी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Telecom companies create new strategies to save their users base and entice them. Reliance Geo, one of the country's largest telecom companies, has introduced several new prepaid plans in the market. Today we will give you the details of every prepaid plan from 1 day to 1 year of Geo through this report.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X