Home
Tariff plan

Jio ने लाया नया प्लान, पूरे साल की टेंशन खत्म, फ्री होकर लें अनमिटेड कॉलिंग और डाटा का मजा

Jio का  मात्र इतने में ले ये नया प्लान, पूरे साल की टेंशन खत्म

Jio Prepaid Plan: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने सस्ते और किफायती प्लान्स के लिए फेमस है। Jio अपने ग्राहकों के लिए तरह-तरह के किफायती रिचार्ज प्लान लाती रहती है। इसी के तहत कंपनी ने एक नया प्लान पेश किया है। जो आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप भी जियो यूजर हैं तो आप इस प्री-पेड प्लान को मात्र 2,999 रुपये ले सकते हैं, जो आपको 365 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी आपको इस प्लान के तहत 912.5 GB डाटा भी दे रही है। तो आइए आपको आगे इस प्लान के बारे में विस्तार से समझाते हैं कि, इसके अलावा कंपनी इसमें अपने यूजर्स को और कौन-कौन से बेनिफिट्स दे रही है।

Jio 2,999 रुपये का प्री-पेड प्लान

इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2.5GB डाटा मिल रहा है। यानि कि, एक बार यह रिचार्ज करने के बाद आप पूरे साल के लिए टेंशन फ्री हो जाएंगे। इसी के साथ जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान के तहत रोजाना 100SMS भी दे रही है। जिससे वे अब दिलखोल कर अपने खास लोगों को मैसेज भेज सकते हैं। फिलहाल लोग इसे बेस्ट ऑप्शन मानते हुए इस प्लान में खास रुचि दिखा रहे हैं। आप भी इस लेना चाहते हैं तो Paytm, PhonePe से आप इस प्लान को आसानी से ले सकते हैं।
इसके अलावा आप जियो के कई अन्य प्लान्स को भी देख सकते हैं, जो आपके लिए काफी किफायती दाम उपलब्ध हैं।

जियोफोन ग्राहकों को मिलने वाले सस्ते रिचार्ज प्लान में 75 रुपये, 91 रुपये, 125 रुपये के प्लान्स शामिल हैं। जी हां आपने सही पढ़ा आज हम आपको इन प्लान्स के बारे में भी बताएंगे जिसे शायद आपने पहले नहीं सुना होग। इन प्लान्स के तहत भी कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और डेटा के साथ ही कई अन्य फायदे दे रही है।

Jio 75 रुपये का प्लान

जियोफोन ग्राहकों के लिए कंपनी 75 रुपये का प्लान ऑफर कर रही है। जिसकी वैधता 23 दिनों की है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 0.1MB रोजाना डाटा और टोटल 2.5GB डेटा दे रही है। इसके अलावा यूजर्स को दूसरे अन्य नेटवर्क पर भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS का भी लाभ दे रही है।

Jio 91 रुपये का प्लान

जियो के 91 रुपये के वाले प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग , 50 फ्री SMS और रोजाना 0.1MB डेटा दे रही है। जिसकी वैधता 28 दिनों की है। जियो के इस प्लान में जियोफोन कस्टमर्स को टोटल 3GB डेटा मिल रहा है।

Jio 125 रुपये का प्लान

इस प्लान के तहत कंपनी अपने यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग,रोजाना 0.5 MB डेटा के साथ 300 फ्री SMS का लाभ दे रही है। इस प्लान की वैधता 23 दिनों की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio has introduced a new plan for its users. Which you can take for just Rs 2,999 with a validity of 365 days. Under this plan, the company is also giving many other benefits to the users along with unlimited calling, free SMS and 2.5 GB data per day.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X