Home
Tariff plan

Jio ने इन डेटा प्लांस की घटाई वैलिडिटी, यूजर्स को लगा झटका

अगर आप भी जियो (Jio) यूजर हैं, तो ये खबर आपको निराश कर सकती है, जी हां जियो ने अपने अपने सस्ते डेटा वाउचर की वैधता घटा दी है, जिससे यूजर्स को अब कम स्य सीमा मिलेगी। हालांकि डेटा की मात्रा में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये वाउचर एक्टिव प्रीपेड प्लान के साथ उपयोग किए जा सकते हैं और सिर्फ डेटा सुविधा प्रदान करते हैं, जबकि कॉलिंग या OTT सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं इनमें शामिल नहीं होती हैं।

Jio ने इन डेटा प्लांस की घटाई वैलिडिटी, यूजर्स को लगा झटका

इन प्लांस में हुए बड़े बदलाव

jio ने 19 रुपये और 29 रुपये के डेटा वाउचर्स की वैधता में बदलाव किया है। अब 19 रुपये वाले वाउचर के केवल 1 दिन की वैलिडिटी मिलेगी, जबकि पहले यह मौजूदा प्लान की वैधता के बराबर होती थी।

इसी तरह 29 रुपये वाले वाउचर में अब केवल 2 दिनों की वैधता मिलेगी, जो पहले एक्टिव प्लान की वैधता के बराबर होती थी। आपको बता दें, जियो ने इसी साल 3 जुलाई को अपने प्लांस की कीमतों में बढ़ोत्तरी की थी। जिसके बाद कंपनी ने 15 रुपये वाले वाउचर की कीमत बढ़ाकर 19 रुपये और 25 रुपये वाले वाउचर की कीमत 29 रुपये कर दी थी।

जियो के 19 रुपये और 29 रुपये वाले डेटा वाउचर नई वैधता के साथ जियो की ऑफिशियली वेबसाइट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं। इन्हें डेटा पैक सेक्शन में जाकर रिचार्ज किया जा सकता है।

जियो न्यू ईयर वेलकम प्लान

Jio ने 2025 रुपये का New Year Welcome Plan लॉन्च किया है, जो 11 जनवरी 2025 तक रिचार्ज के लिए उपलब्ध है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 200 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X