Jio का 189 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्लान फिर से लॉन्च, मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और SMS, जानें सारे फायदें
रिलायंस jio ने अपना 189 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान फिर से लॉन्च किया है, जो हाल ही में किए गए स्टैंडअलोन वॉयस कॉलिंग पैक में बदलावों का हिस्सा है। यह प्लान अब जियो के किफायती पैक कैटेगिरी में शामिल है, जिससे यूजर्स को अब सस्ते में बिना डेटा के वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। यह प्लान पहले कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इस फिर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है।
जियो ने ट्राई (TRAI) के निर्देशों का पालन करते हुए समर्पित वॉयस-ओनली प्लांस पेश किए हैं, जिनमें वॉयस कॉल और SMS के लिए विशेष टैरिफ वाउचर (STV) की सुविधा है। इसके अलावा जियो ने दीर्घकालिक वॉयस प्लांस की कीमतों में भी बदलाव किया है, जिसमें वैधता अवधि और मूल्य निर्धारण संरचनाओं में सुधार किए गए हैं। ये बदलाव ग्राहकों को किफायती वॉयस सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

189 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के फायदें
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार 189 प्रीपेड प्लान के तहत ग्राहकों को 28 दिन की वैधता के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की फैसलिटी मिल रही है। इसके अलावा 300 SMS, 2GB हाई-स्पीड डेटा, जिसके बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। JioTV, JioCinema और JioCloud तक की पहुंच जैसी सुविधाएं दी जा रही है।
अगर आप बजट के अनुकूल वॉयस प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो 189 रुपये का यह नया प्लान Jio वॉयस पैक सबसे सस्ता ऑप्शन है। इसके बाद कंपनी के पास 199 रुपये वाला भी प्लान उपलब्ध है, जिसमें ग्राहकों को 18 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1.5GB डेटा, प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। यह प्लान किफायती और उपयोगी हैं, खासकर जो केवल वॉयस कॉलिंग और सीमित डेटा की तलाश में है।
Jio के इन प्लांस में भी बदलाव किए गए हैं
ट्राई के निर्देशों के बाद कंपनी ने अपने लॉंग-टर्म वॉयस -ओनली प्लान्स में भी खास बदलाव किए हैं। 1,958 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 1,748 रुपये हो गई है, हालांकि वैधता 365 दिन से घटाकर 336 दिन कर दी गई है। वहीं 458 रुपये वाले प्लान को कंपनी ने अब 448 रुपये में कर दिया है, लेकिन इसकी 84 दिनों की वैधता को बरकरार रखा है।


Click it and Unblock the Notifications








