Jio और Airtel ने 365 दिनों वाले नए किफायती प्लान्स किए लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इतने फायदें
रिलायंस Jio और Airtel जो भारत की दो प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों ने हाल ही में नए सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। जियो के पास लगभग 49 करोड़ और एयरटेल के पाल लगभग 38 करोड़ यूजर्स है। TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरेटी ऑफ इंडिया) के निर्देशों के तहत इन कंपनियों ने बिना डेटा वाले सस्ते प्लांस पेश किए हैं, ताकि ग्राहकों को अधिक किफायती ऑप्शन मिल सकें।
अगर आप भी जियो या एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दोनों ही कंपनियों ने बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जो लंबी वैधता के साथ आते हैं। इन प्लांस से अब मोबाइल यूजर्स की बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी, क्योंकि ये किफायती और लंबे अवधि तक वैलिड रहने वाले हैं।

Jio का नया प्लान
रिलायंस जियो ने ट्राई का निर्देश मानते हुए अपने करोड़ों यूजर्स के लिए बिना डेटा वाला एक नया सस्ता प्लान लॉन्च किया है। जो बिना डेटा के साथ 336 दिनों की लंबी वैधता ऑफर कर रहा है। इस प्लान में मिल रहे बैनेफिट्स की बात करें तो ग्राहक 336 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 फ्री SMS का लाभ ले सकेगा। इसके अलावा इस प्लान में कुछ अन्य फायदें भी दिए गए हैं। ग्राहकों को जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे वे OTT स्ट्रीमिंग का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही जियो टीवी और जिया क्लाउड का भी फ्री एक्सेस दिया जाता है।
Airtel का नया सस्ता प्लान
एयरटेल ने 1849 रुपये का नया बिना डेटा वाला सस्ता प्लान पेश किया है। जिसमें ग्राहकों को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 फ्री SMS दिए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्राहकों को फ्री में हैलो ट्यून्स का भी लाभ मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








