Jio के इस प्लान में मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी!, कीमत मात्र 1899 रुपये
आजकल हर जगह Wi-Fi होना आम सी बात हो गई है और इसी वजह से लोगों का मोबाइल डेटा भी जल्दी से खत्म नहीं हो पाता है। ऐसे में यूजर्स ऐसे प्लान की तलाश में रहते हैं, जो कि कम कीमत और लंबी वैलिडिटी के साथ आते हो। अगर आप भी किसी ऐसे ही प्लान की तलाश में हैं, तो हमने आपकी इस समस्या को भी हल कर लिया है।
आज हम आपके लिए एक ऐसा रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जो कि कम कीमत में लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। अगर आपके पास भी Jio का प्रीपेड नंबर है, तो आपकी कम कीमत में मौज हो सकती है। आइए जानते हैं कि जियो का ऐसा कौन सा प्लान है, जो किफायती दाम में लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है।

Jio का 1899 रुपये वाला प्लान
जियो का 1899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 24GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। इसमें लोकल और STD के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलता है। साथ ही 3600 SMS भी इस प्लान में मिलते हैं।
बात करें अतिरिक्त लाभ की तो इस प्रीपेड प्लान में Jio Tv, Jio Cinema और Jio Cloud का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लान में आपको Jio Cinema का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा।
कितने दिनों की मिलेगी वैलिडिटी?
1899 रुपये वाला ये प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। अगर आप सोच रहे हैं कि प्लान की वैलिडिटी तो ज्यादा है, लेकिन इसमें डेटा बहुत कम दिया जा रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि ये प्लान उन लोगों के लिए है, जो कम डेटा का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग की आवश्यकता होती है।
वहीं, दूसरी तरफ जिन लोगों के घर और ऑफिस में वाई-फाई लगा है और उन्हें अधिक डेटा वाले पैक की जरूरत नहीं है, तो उनके लिए भी ये प्लान बिल्कुल सहीं साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








