Home
Tariff plan

Jio के 198रुपये और 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बीच अंतर, जानें किसमें मिल रहा ज्यादा बैनेफिट्स

Reliance Jio Best Recharge Plan : अगर आप भी जियो यूजर हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल जब से टेलिकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्‍लान महंगे किए हैं, लोग सस्‍ते से सस्‍ता प्‍लान ढूंढ रहे हैं। जिसे देखते हुए, टेलिकॉम कंपनियां नए-नए प्‍लान्स भी पेश रही हैं ताकि ग्राहक किसी और टेलिकॉम प्रोवाइडर पर स्विच ना कर सकें।

इसी के तहत जियो (Jio) के पास भी 198 रुपये और 199 रुपये वाला सस्ता प्लान है। दोनों प्‍लान में भले केवल एक रुपये का अंतर है, लेकिन सर्विस वैलिडिटी और डेली डेटा के फायदे काफी अलग हो जाते हैं।

Jio के 198रुपये और 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अंतर, यहां जानिएं

आज हम आपको कंपनी के इन दोनों प्लान में मिलने वाले अंतर से लेकर कौन-कौन से बेनेफिट्स है, डिटेल में बताएंगे। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है, जिन्‍हें ज्यादा 5जी डेटा चाहिए।

Jio Rs 198 प्रीपेड प्लान फायदें- जियो के इस प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और रोजाना 2GB डेटा ऑफर करती है।

Jio के 198रुपये और 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अंतर, यहां जानिएं

इसके साथ ही ग्राहकों को इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्‍लाउड का एक्‍सेस भी मिलता है। यानी कि, यह प्‍लान उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो कम दिनों में ज्‍यादा इंटरनेट चाहते हैं। वैधता की बात करें तो इस रिचार्ज प्‍लान की वैलिडिटी केवल 14 दिनों की है।

Jio Rs 199 प्रीपेड प्लान फायदें- इसके अलावा कंपनी के पास 199 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान भी है। हालांकि, यह 198 वाले प्लान से ज्यादा वैधता के साथ आता है। । इसमें भी कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना डेढ़ जीबी डेटा, 100 SMS ऑफर करती है।

इसके साथ ही JioCinema, JioTV और JioCloud का एक्‍सेस भी दे रही है। जियो सिनेमा के एक्‍सेस में जियो सिनेमा प्रीमियम शामिल नहीं है और अगर आप जियो के एलिजिबल कस्‍टमर हैं तो अनलिमिटेड 5जी इस प्‍लान के साथ पा सकते हैं। यह प्लान 18 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
jio Rs 198 vs Rs 199 recharge plans comparison: which offers more benefits
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X