Jio के 259 और Airtel के 265 रुपये में कौनसा प्लान है बेस्ट, जानें डिटेल्स
Reliance Jio ने हाल ही में यूजर्स के लिए 259 रुपये का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान टेल्को द्वारा पहले से पेश किए गए 239 रुपये के प्लान का एक स्टेप-अप है। 259 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ, रिलायंस जियो यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी का ऑप्शन दे रहा है। Jio की सबसे बड़ी प्रतियोगी, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) भी एक प्रीपेड प्लान पेश करती है, जिसकी कीमत Jio के 259 रुपये के प्लान के बराबर है।

एयरटेल का प्लान थोड़ा महंगा है, जो 265 रुपये में आता है। आइए देखें कि कौन सा प्लान आपके लिए बेहतर ऑप्शन है और वे किस तरह के बेनीफिट प्रदान करते हैं।
रिलायंस जियो का 259 रुपये का प्रीपेड प्लान
Reliance Jio अपने 259 रुपये के प्रीपेड प्लान को पूरे 30 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ पेश करता है। और यह बेनीफिट इस प्लान की खास बात है। इसे हाल ही में टेल्को द्वारा पेश किया गया था, और यह 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस / प्रतिदिन के अलावा चार Jio एप्लिकेशन के फ्री एक्सेस के आता है। जबकि डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 kbps हो जाएगी। खैर, अब एक नजर डालते हैं कि एयरटेल के 265 रुपये के प्रीपेड प्लान पर और जानते हैं कि Airtel क्या पेश करता है।
भारती एयरटेल का 265 रुपये का प्रीपेड प्लान
Bharti Airtel के इस प्रीपेड प्लान की कीमत Jio के 259 रुपये के प्लान से थोड़ी ज्यादा है और यह 265 रुपये में आता है। एयरटेल के इस प्लान के साथ यूजर्स को 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/दिन मिलता है। इसमें एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स भी शामिल हैं। टेल्को के इस प्लान में भी डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 केबीपीएस हो जाती है।
तो आपके लिए कौन सा प्लान बेहतर है? तो आपको खुद ही पता चल गया होगा कि कौनसा बेस्ट है। बेनिफिट्स की बात करें, Jio के प्लान में ज्यादा लाभ मिलते है। लेकिन आपके एरिया में कौनसा नेटवर्क ठीक से काम करता है आप उसी को चुनें।


Click it and Unblock the Notifications







