Home
Tariff plan

Jio का सबसे सस्ता प्लान, 75 रुपये में मिल रहा है डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल और बहुत कुछ

Reliance Jio Best Plan: रिलायंस जियो भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटरों में से एक हैं। यह अपने यूजर्स को किफायती दामों में ढेर सारे बेनिफिट के साथ बेहतरीन प्रीपेड प्लान पेश करता है। इसके अलावा यह अपने जियोफोन (JioPhone) यूजर्स के लिए भी कई प्लान ऑफर करता है।

Jio का सबसे सस्ता प्लान, 75 रुपये में मिल रहा है डेली डेटा

आज हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं जो सिर्फ 75 रुपये में आता है, लेकिन इसमें ढेर सारे बेनिफिट दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें आपको JioTV और JioCinema जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। तो आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Reliance Jio का 75 रुपये का प्लान

दरअसल हम जिस 75 रुपये के प्रीपेड प्लान के बारे में बात कर रहे हैं वह प्लान जियोफोन यूजर्स के लिए हैं। जी हां, JioPhone के यूजर्स इस 75 रुपये के प्लान को Jio की आधिकारिक वेबसाइट, एप्लीकेशन या किसी पेमेंट ऐप के माध्यम से सब्सक्राइब कर सकते हैं।

इस 75 रुपये के प्लान में यूजर्स को 23 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जिसमें कुल 2.5 GB का डाटा दिया गया है। इसका मतलब यह है कि आपको रोजाना 100 MB डाटा मिलता है। साथ ही इसके अलावा आपको 200 MB का एक्स्ट्रा डाटा भी मिलता है।

जब आपका डेटा खत्म हो जाएगा तो आप बाद में इंटरनेट का इस्तेमाल 64 kbps के साथ कर सकते हैं।

Jio के इस प्लान में आपको किसी भी नंबर पर कॉल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती हैं और आपको 50 SMS भी मिलते हैं। इसमें आपको JioTV और JioCinema के अलावा JioSecurity और JioCloud का एक्सेस भी मिलता है।

Jio का सबसे सस्ता प्लान, 75 रुपये में मिल रहा है डेली डेटा

अगर आप कम कीमत में कुछ और डेटा चाहते हैं तो आप 91 रुपये के प्लान को सब्सक्राइब कर सकते हैं। यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें प्रतिदिन 100 MB और 200 MB एक्स्ट्रा डाटा मिलता है। यानी कुल 3GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 50 SMS मिलते हैं।

साथ ही अन्य बेनिफिट में आपको JioTV और JioCinema के अलावा JioSecurity और JioCloud का एक्सेस भी मिलता है।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio is one of the largest telecom operators in the Indian telecom industry. It offers its users the best prepaid plans with tons of benefits at affordable prices.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X