Home
Tariff plan

मात्र ₹895 में 11 महीने की वैलिडिटी! अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा खूब डेटा; इन यूजर्स के लिए मौका

Reliance Jio ने ऐसे लोगों के लिए एक नया प्लान पेश किया है, जो हर महीने रिचार्ज कराने के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं। इस प्लान में 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है। लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की खास बात है कि

इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस जैसे बेनिफिट मिलते हैं। जियो के नए प्लान की कीमत महज 895 रुपये है। इसमें कैसे बेनिफिट ऑफर किए गए हैं। आइए जानते हैं।

Jio का 11 महीने की वैलिडिटी वाला प्लान

मिलते हैं कई बेनिफिट्स

इसमें सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हर 28 दिनों के लिए 50 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में हर महीने के लिए 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा रोलआउट किया जाता है। 24 जीबी डाटा सभी यूजर्स के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है, लेकिन यह उन लोगों के लिए काफी सुविधा प्रदान करता है जो अपने नंबर का इस्तेमाल कॉलिंग या हल्की वेब ब्राउजिंग के लिए करते हैं।

प्लान में जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। बता दें, जियो फीचर फोन के लिए यह सबसे महंगा प्लान है। सबसे कम कीमत वाला प्लान 75 रुपये में एक्टिव करवाया जा सकता है।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

ध्यान रखना जरूरी है कि यह लॉन्ग-टर्म प्लान सिर्फ कुछ खास यूजर के लिए ही वैलिड है। 895 रुपये वाला प्लान सिर्फ जियो फोन और जियो भारत फोन यूजर के लिए उपलब्ध है, जिसका मतलब है कि इस प्लान का फायदा उठाने के लिए आपके पास जियो फीचर फोन होना जरूरी है। इसलिए अगर आप नियमित यूजर हैं और आपके पास जियो सिम कार्ड और स्मार्टफोन है, तो आप इन फायदों का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

एक ये प्लान भी लिस्ट में

जियो का 223 रुपये वाला प्लान भी जियो फोन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 28 दिनों के लिए रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा रोलआउट किया जाता है। प्लान में हर दिन 100 SMS मिलते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X