हर महीने सिर्फ 276 रुपये में 2.5GB डेटा और कॉलिंग का मजा! लेकिन Jio के इस प्लान में छुपा है एक पेंच
Jio rs3599 Plan: अगर आप साल भर का ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें डेटा, कॉलिंग, SMS और OTT सब कुछ मिले, तो Jio का नया 3599 रुपये का प्रीपेड प्लान आपके लिए एक दमदार ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।
इसमें हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी पूरे साल में आपको कुल 912.5GB डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं, डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट चलता रहेगा, हालांकि स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।

OTT का मजा भी मिलेगा
प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल है। OTT की बात करें तो इसमें जियोटीवी के एक्सेस के साथ-साथ 90 दिनों के लिए JioCinema प्रीमियम (Hotstar Mobile/TV) सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जा रहा है। साथ ही जियोक्लाउड का 50GB फ्री स्टोरेज भी यूजर्स को मिलेगा, जिससे क्लाउड बेस्ड सर्विस का फायदा लिया जा सकता है।
Hotstar सब्सक्रिप्शन फिलहाल लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत दिया जा रहा है और यह सिर्फ एक बार ही मिलेगा। अगर कोई यूजर Jio के मंथली प्लान में है और उन्हें तीन महीने तक Hotstar का फायदा चाहिए, तो उन्हें हर महीने के रिचार्ज के बीच 48 घंटे के भीतर अगला रिचार्ज करना होगा। साथ ही, इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपको JioHotstar और JioAICloud पर वही Jio नंबर से लॉगिन करना होगा, जिस पर प्लान एक्टिवेट किया गया है।
कितनी है प्लान की कीमत
इस प्लान की कीमत 3599 रुपये है, लेकिन महीने के हिसाब महीने का खर्च केवल 276 रुपये पड़ता है। अगर आप Jio True 5G के एलीजिबल यूजर हैं, तो आपको इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी फ्री में मिलेगा।
कुल मिलाकर, जियो का यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक परफेक्ट डील है जो बिना बार-बार रिचार्ज किए पूरे साल इंटरनेट, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट का भरपूर मजा लेना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








