Jio के 4 नए प्रीपेड प्लान, 90 दिनों से 360 दिनों की वैधता के साथ
भारत में टैरिफ प्लान की बात की जाए तो, रिलायंस जियो का नाम सबसे पहले लिया जाता है। रिलायंस जियो ने शानदार टैरिफ प्लान के साथ टेलिकॉम बाजार में क्रांति सी ला दी है। जियो के पास कुछ बेहतरीन प्रीपेड योजनाएं हैं जो 90 दिनों तक वैधता के साथ आता है। जो यूजर्स और भी अधिक वैधता वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी जियो ने काफी सुविधा प्रदान कराने की ठानी है। जो साल भर की प्रीपेड प्लान के साथ आते हैं।

बता देंं, जियो के पास 999 रुपये, 1,999 रुपये, 4,999 रुपये और 9, 999 रुपये जैसी कुल 4 योजनाएं हैं। जो 90 दिनों से अधिक की वैधता के साथ आते हैं। वहीं आखिरी के दो प्लान पूरे एक साल की वैधता के साथ आते हैं। 9, 999 रुपये का टैरिफ प्लान यूजर्स को 750 जीबी डेटा उपलब्ध कराता है, वहीं 4,999 वाले टैरिफ प्लान में 350 जीबी 4 जी डेटा 360 दिनों के लिए दिया जाता है। डेटा लाभ के साथ, पूरी वैधता अवधि के लिए जियो यूजर्स को हर दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस भी दिया जा रहा है।
रिलायंस जियो का 999 प्रीपेड प्लान
जियो के लॉंग टर्म प्रीपेड प्लान की बात करें तो, जियो का 999 प्रीपेड प्लान का नाम सबसे पहले आता है। इस प्लान के अंदर जियो कुल 60 जीबी 4 जी डेटा दे रहा है, जिसके बाद स्पीड को 64 केबीपीएस तक घटा दिया जाएगा। प्लान बिना किसी भी एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 100 एसएमएस उपलब्ध करा रही है। यह प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। मौजूदा और नए जियो ग्राहक दोनों इस योजना को अपना सकते हैं।
रिलायंस जियो का 1,999 प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो के दूसरे लॉंग टर्म प्रीपेड प्लान में 1,999 रुपये का प्रीपेड प्लान शामिल है। जो 999 रुपये के प्लान की तरह 90 दिनों की वैधता के साथ ना आकर 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। बता दें, जियो इस प्लान के चलते यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस के साथ कुल 125 जीबी डेटा उपलब्ध करा रहा है।
रिलायंस जियो का 4,999 प्रीपेड प्लान
जियो अपने प्रीपेड यूजर्स को दो साल की योजना 4,999 रुपये और 9, 999 रुपये की पेशकश कर रहा है। पहली योजना, जिसकी कीमत 4,999 रुपये है, उपयोगकर्ता 350 जीबी 4 जी डेटा प्रदान करती है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 100 एसएमएस, पूरे 360 दिनों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें, जब यूजर्स 350 जीबी डेटा की लिमिट को खत्म कर देता है, तब डेटा की स्पीड को 64 केबीपीएस तक घटा दिया जाएगा।
रिलायंस जियो 9, 999 प्रीपेड प्लान
जियो की इस लिस्ट का आखिरी प्लान रिलायंस जियो का 9, 999 रुपये का प्रीपेड प्लान है। जो लोग इस प्रीपेड योजना को रिचार्ज करते हैं उन्हें 750 जीबी का 4 जी डेटा डेटा मिलता है। वहीं अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ-साथ हर दिन 100 एसएमएस भी उपलब्ध कराया जाता है। बता दें, यह प्लान 360 दिनों की वैधता के साथ आता है।
रिलायंस जियो के लॉग-टर्म प्रीपेड प्लान: अन्य लाभ
बता दें, इन सभी प्ला में न केवल डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है, बल्कि यह प्लान यूजर्स को जियो के प्रीमियम ऐप्स की सदस्यता भी प्रदान कराते हैं। रिलायंस जियो के पास कंटेंट ऐप जैसे लाइव टीवी स्ट्रीमिंग के लिए JioTV ऐप शामिल है। कंपनी के पास जियोम्यूजिक ऐप भी है। जिससे आप लेटेस्ट म्यूजिक सुन सकते हैं। वहीं, JioMags और JioSecurity जैसे ऐप्स भी यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है।


Click it and Unblock the Notifications








