Jio के 5 ऐसे प्लान जो देंगे Netflix , Prime जैसे सब्सक्रिप्शन; कीमत 100 रुपये से शुरू ..
Jio's Cheapest OTT Plans: अगर आप उन यूजर्स में से हैं, जो मोबाइल डेटा पर ही ज्यादातर भरोसा करते हैं और चलते-फिरते फिल्में, वेब सीरीज या लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीम करते हैं, तो Jio की नई प्रीपेड प्लान लिस्टिंग आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
इसमें Jio न केवल फास्ट इंटरनेट दे रहा है, बल्कि अब अपने प्लान्स में कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स की फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल कर रहा है , जो बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध है। आइए जानते हैं कौन सा प्लान आपके एंटरटेनमेंट और डेटा जरूरतों के लिए सबसे बेहतर रहेगा।

100 रुपये वाला Jio प्लान: बजट में एंटरटेनमेंट
अगर आप कम खर्च में ज्यादा फायदे चाहते हैं, तो Jio का ₹100 वाला प्लान आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में आपको 5GB डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 90 दिन की है।
सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें JioCinema Hotstar (JioHotstar) की सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। यानी आप IPL से लेकर वेब सीरीज तक सबकुछ देख सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन के।
445 रुपये का प्लान: OTT लवर्स के लिए धमाका
अगर आप हर दिन नया कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो Jio का ₹445 वाला प्लान आपके लिए परफेक्ट है। इसमें 2GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा मिलता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है।
इस प्लान में आपको 9 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती है। इसमें Sony Liv, Zee5, Lionsgate Play, Discovery+, FanCode, Sun NXT, Planet Marathi, Kanchha Lannka, HoiChoi और Chaupal, JioTV और JioCloud भी शामिल है।
1029 रुपये प्लान में Prime Video
अगर आप Amazon Prime Video पर 'Mirzapur' या 'The Boys' जैसे शो देखना पसंद करते हैं, तो Jio का ₹1029 प्लान आपके लिए है। इसमें 2GB प्रतिदिन डेटा, 84 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके साथ आपको Amazon Prime Video की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती है, जिससे आप Prime Originals और अन्य कंटेंट ऑफलाइन भी देख सकते हैं।
1049 रुपये प्लान में Sony Liv और Zee5
Jio का ₹1049 प्लान उन यूजर्स के लिए है जो Prime Video की जगह Sony Liv और Zee5 पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं। इसमें भी 2GB/दिन डेटा, 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन मिलते हैं। OTT के अलावा इसमें JioTV और JioCloud की सुविधा भी मिलती है।
1299 में Netflix फैंस के लिए बेस्ट डील
अगर आप Netflix देखने के शौकीन हैं, तो Jio का ₹1299 प्लान आपके लिए शानदार रहेगा। इसमें वही 2GB/दिन डेटा, 84 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS/दिन मिलते हैं।
सबसे बड़ा फायदा है इसमें मिलने वाली Netflix की मुफ्त सदस्यता। यानी आप 'Stranger Things', 'Delhi Crime' जैसे शो भी बिना एक्स्ट्रा चार्ज के देख सकते हैं।
आखिर में क्या चुनें?
अगर आप बजट में हैं, तो 3 महीने के लिए डेटा और OTT एक साथ ₹100 वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है। वहीं अगर आपको हर दिन स्ट्रीमिंग की आदत है और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स एक्सप्लोर करना पसंद है, तो ₹445 या ₹1049 वाले प्लान्स अधिक बेहतर रहेंगे। Netflix और Prime Video पसंद है तो आपके लिए ₹1299 और ₹1029 वाले विकल्प परफेक्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications








