Home
Tariff plan

Jio के इस प्लान में मिलेगा 252 GB इंटरनेट डेटा

जियो कंपनी ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 999 रुपए है। इस प्लान को जियो कंपनी ने 84 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया है। इस प्लान के बारे में आपको बता दें कि इस प्लान में यूज़र्स को रोज 3 जीबी इंटरनेट डेटा दिया जाता है।

Jio के इस प्लान में मिलेगा 252 GB इंटरनेट डेटा

जियो कंपनी के इस प्लान को देखकर लगता है कि कंपनी ने ये प्लान उन लोगों के लिए लॉन्च किया है, जो रोज ज्यादा इंटरनेट सफरिंग करते हैं। आपको बता दें कि 999 रुपए के इस प्लान में रोज 3 जीबी डेटा 84 दिनों के लिए मिलता है। अगर रोज 3 जीबी इंटरनेट डेटा देने वाले छोटे जियो प्लान की बात करें तो वो 349 रुपए का प्लान है। इस प्लान में भी रोज 3 जीबी इंटरनेट डेटा जियो कंपनी देती है लेकिन इसकी वैधता सिर्फ 28 दिनों की है।

रोज 3 जीबी डेटा

रिपोर्ट के मुताबिक जियो कंपनी का नया प्लान 999 रुपए में रोज 3 जीबी इंटरनेट डेटा के साथ बाकी सभी फायदे भी साथ लाता है। इस प्लान में यूज़र्स को अन्य जियो प्लान की तरह अनलिमिटेड डाउनलोड प्लान मिलता है। वहीं अगर डेली डेटा खत्म हो जाता है तो भी इंटरनेट चलता रहेगा लेकिन उसकी स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी।

इस प्लान में इंटरनेट डेटा के अलावा जियो से जियो में कॉल करने के लिए अनलिमिटेड सुविधाएं मिलती है। वहीं जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कंपनी 3000 मिनट दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में जियो कंपनी यूज़र्स को रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी दे रही है। वहीं जियो की सभी ऐप्स की सुविधा भी इस प्लान में मुफ्त मिलेगी।

जियो के कुछ अन्य प्लान

जियो कंपनी के इस प्लान के अलावा दूसरे महंगे प्लान की बात करें तो एक प्लान 599 रुपए का है, जिसमें रोज 2 जीबी डेटा 84 दिनों के लिए मिलता है। वहीं तीसरा प्लान 555 रुपए का है, इस प्लान में यूज़र्स को रोज 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है।

हालांकि आजकल पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसकी वजह से स्कूल के बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लगभग सभी लोग भी अपने-अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में उन्हें आजकल ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत है। इस परिस्थिति में जियो कंंपनी का ये रोज 3 जीबी डेटा देने वाला प्लान यूज़र्स को काफी पसंद आ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio company has launched a new prepaid plan. The price of this plan is 999 rupees. This plan has been launched by the Jio company with a validity of 84 days. Tell us about this plan that in this plan, users are given 3 GB internet data daily.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X