Home
Tariff plan

Jio ने खुद ही खत्म की 5G प्लान्स की उलझन, ग्राहकों को बताए बेस्ट ऑप्शन, जानें फायदें

Reliance Jio बेहतरीन सर्विस प्रोवइड करने के लिए जानी जाती है। कंपनी पूरे भारत में अपने 5G नटवर्क की पेशकश करती है। बता दे कि Jio ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो को कई तरह के अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड किया हुआ है।

ऐसे में अगर आप भी 5G इंटरनेट का यूज करना चाहते हैं, लेकिन कन्फ्यूजन हो रहा है कि कौन-सा 5G प्लान बेस्ट है और दाम में किफायती है। तो अब आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि खुद कंपनी ने ही इस बात का खुलासा किया है कि कौन-सा 5G प्लान बेस्ट है।

Jio ने खुद ही बता दिए कंपनी के बेस्ट 5G प्लान्स, जानें फायदें

Jio के बेस्ट 5G प्लान्स

कंपनी ने खुद ही अपने पोर्टफोलियो में जियो के 349 रुपये वाले और 899 रुपये वाले प्लान को बेस्ट बताया है। इन प्लान्स में आपको कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान्स के बारे में पूरी डिटेल्स जानने के लिए आगे पढ़े....।

Jio का 349 रुपये वाला प्लान

अगर आप कम बजट में 5G प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो जियो का 349 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतरीन हो सकता है। इस प्लान में आपको कई सारे लाभ मिलेंगे।

  • Jio का 349 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
  • इसमें 2GB डेली डाटा मिलता है।
  • प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • इसके अलावा, 100 SMS डेली और कई जियो ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।

Jio का 899 रुपये वाला प्लान

अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की खोज में हैं, तो आप Jio के 899 रुपये वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। ये प्लान आपको कई सारे लाभों के साथ ऑफर किया जाता है।

  • 899 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी पेश करता है।
  • प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आता है और इसमें 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी बिल्कुल मुफ्त में मिलता है। (फ्री डाटा लिमिटेड समय के लिए दिया जा रहा है)
  • प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल का सपोर्ट मिलेगा।
  • 100 SMS प्रति-दिन
  • प्लान में Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।
 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want to use 5G internet, but are confused about which 5G plan is the best. So now you don't need to worry about this, because Jio company itself has revealed which 5G plan is the best.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X