Jio यूजर्स अब इन प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री में देख सकते हैं IPL 2021 और टी20 विश्व कप
Disney+ Hotstar आज भारत में लगभग हर टेलिकॉम ऑपरेटर के साथ आता है। Airtel, Vodafone Idea और Reliance Jio ने अपने कई प्लान्स के साथ Disney+ Hotstar को दे रहा है। और हाल ही में कई नए प्लान्स भी निकाले है जिसमें Jio ने भी अपने कई प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार का पैक फ्री में दे रहे हैं। इस प्रकार अब जियो यूजर्स आईपीएल 2021 को मजे से देख सकते हैं।

Reliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स के साथ मिलता है Disney+ Hotstar का फ्री एक्सेस
आईपीएल का सीजन है और उसके तुरंत बाद टी20 विश्व कप शुरू होने वाला है, तो आप जियो के साथ फ्री में क्रिकेट का मजा उठा सकते हैं।
इस कारण इन पैक को क्रिकेट पैक के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि कस्टमर्स को क्रिकेट देखने का मौका मिलता है। इस स्कीम के तहत यूजर्स को चार पैक मिलेंगे जिनकी कीमत क्रमश: 499 रुपये, 666 रुपये, 888 रुपये और 2,599 रुपये है।
Disney+ Hotstar के पहले प्लान की कीमत आपको 499 रुपये होगी, जहां यूजर्स को प्रतिदिन 3GB डेटा के साथ 6GB का एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा। इसमें केवल 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 SMS, JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud सहित Jio ऐप्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस शामिल है। साथ ही यूजर्स को एक साल के लिए Disney+ Hotstar का एक्सेस मिलेगा।
666 रुपये के प्लान में 56 दिनों के लिए बेनिफिट्स मिलते हैं। इसमें प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 मैसेज और 56 दिनों के लिए Jio एप्लिकेशन का एक्सेस शामिल है। इस पैक में एक साल के लिए Disney+ Hotstar भी ऑफर किया जा रहा है।
888 रुपये के पैक में प्रतिदिन 2GB डेटा के साथ 56 दिनों के लिए 5GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। इस पैक में भी एक साल के लिए Jio ऐप्स का एक्सेस और Disney+ Hotstar ऐप का एक्सेस मिलता है।
जबकि अंत में, 2,599 रुपये का पैक आता है जिसमें प्रतिदिन 2GB डेटा, 365 दिनों के लिए मिलता है और साथ ही 10GB का एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। इसमें 365 दिनों के लिए Jio ऐप और Disney+ Hotstar एक्सेस शामिल है।
इस प्रकार अब आप Jio के इन प्लान्स को खरीद कर क्रिकेट के पूरे सीजन का मजा ले सकते है क्योंकि इन सभी में डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री एक्सेस मिलता है और अभी आईपीएल भी चल रहा है तथा बाद में टी20 क्रिकेट विश्व शुरू हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







