Jio vs Airtel 2025 Offers: किसका 2025 प्लान है आपके लिए बेहतर?, यहां जानें
Jio vs Airtel 2025 Offers: भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Airtel ने नए साल 2025 के मौके पर अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए खास रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। दोनों कंपनियां, जो कि हाल ही में महंगे प्लान्स की वजह से यूजर्स की कड़ी आलोचना झेल चुकी हैं, अब किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी ऑफर्स लेकर आई हैं।
जियो ने लंबी बैलिडिटी वाला 2025 रुपये का प्लान पेश किया है, तो वहीं Airtel ने किफायती 398 रुपये का मंथली प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान्स अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G डेटा और कई सारे बेनिफिट्स के साथ मिलेंगे, जो कि ग्राहकों के New Year को हैप्पी बना देंगे। चलिए फिर जान लेते हैं कि Jio और Airtel के नए साल 2025 प्लान में क्या खास है और कौन सा प्लान आपके लिए बेहतर है।

Jio vs Airtel 2025 Offers
Jio 2025 प्लान ऑफर
कुछ दिनों पहले ही जियो ने 2025 रुपये का नया प्लान जोड़ा है, जो कि एक प्रीपेड प्लान है और लंबी अवधि के साथ आता है। बता दें कि इसमें कंपनी अपने यूजर्स को 200 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। अगर आप 2025 रुपये वाले प्लान से अपना फोन रिचार्ज करते हैं, तो इसमें आपको 200 दिन की वैलिडिटी के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा।
Jio का 2025 रुपये वाला प्लान 5G प्लान है, जिसमें आप 5G डेटा का यूज कर सकते हैं। इस प्लान में डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा के साथ 100SMS फ्री मिलेंगे। इसके अलावा, कंपनी इस रिचार्ज प्लान पर ग्राहकों को AJIO का 500 रुपये का कूपन दे रही है। साथ ही Swiggy का 150 रुपये वाला कूपन भी ऑफर कर रही है।
Airtel 2025 Offers
बात करें एयरटेल के 2025 प्लान की तो कंपनी ने 398 रुपये का प्लान पेश किया है। इस प्लान में कंपनी अपने 38 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स को अनलिमिटेड 5GB डेटा दे रही है। बता दें कि यह प्लान एक मंथली प्लान है, जिसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगी।
इस प्लान में 100SMS फ्री मिलते हैं। इतना ही नहीं, ये प्लान आपको एंटरटेन करने के लिए Diseny+Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देगा। यानी की एक प्लान इतने सारे फायदे के साथ आपको मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








