Reliance Jio Vs Airtel: दोनों में से कौन सी कंपनी 299 रुपये के रिचार्ज में दे रही ज्यादा बैनेफिट्स, यहां जानें
Reliance Jio Vs Airtel 299 Plan: अगर आप भी रिलायंस जियो (Reliance Jio) या फिर एयरटेल (Airtel) यूजर हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। दरअसल लोग कॉलिंग से लेकर इटरनेट तक के लिए रिचार्ज कराते हैं। ऐसे में देश को दो बड़ी टेलिकॉम कंपनियां एयरटेल और जियो अपने ग्राहकों के लिए कई रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं।
लेकिन इसमें सबसे पॉपुलर 299 रुपये का प्रीपेड प्लान है, जो लोगों को काफी पसंद आता है। तो आइए आपको आगे दोनों में से कौन सी कंपनी 299 रुपये के रिचार्ज में अपने ग्राहकों को ज्यादा बैनेफिट्स दे रही है जानते हैं।

रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों टेलीकॉम कंपनियां अपने 299 रुपये के रिचार्ज प्लान कई फैसलिटीज ग्राहकों को ऑफर करती हैं। जिसके तहत आप एक महीने के प्लान में कॉलिंग, इंटरनेट सहित कई फायदे ले सकते हैं।
Jio के 299 रुपये वाले प्लान के बैनेफिट्स- जियो का 299 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है। जिसके तहत आपको 56GB डाटा मिलता है। यानी आप पूरे 28 दिन तक रोजाना 2GB डेटा का लाभ उठा सकेंगे। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इसकी स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाएगी।

जियो प्लान के तहत 5G सर्विस एरिया में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा की फैसलिटी, 100 SMS रोजाना भी ऑफर किया जा रहा है। साथ ही JioCinema, JioCloud और JioTV जैसे जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री है।
Airtel के 299 रुपये वाले प्लान के बैनेफिट्स- एयरटेल के 299 रुपये वाले प्लान की भी वैधता 28 दिनों की है। एयरटेल के 299 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अब ग्राहकों को अतिरिक्त 14GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही एयरटेल 299 प्लान में रोजाना 2GB डेटा भी ऑफर कर रहा है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद, यूजर्स 64 Kbps तक की डेटा स्पीड मिलने लगेगा।
कंपनी का यह अनलिमिटेड 5G डेटा केवल 5G नेटवर्क क्षेत्रों में ही उपलब्ध होगा और यह प्लान की डेटा लिमिट के अतिरिक्त है। इसके साथ ही साथ इस प्लान में आपको Wynk Music, Apollo 24/7 Circle और Free Hello Tunes का भी सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








