Jio और Airtel: 1000 रुपये से कम में किसका पोस्टपेड प्लान है सबसे सस्ता?, यहां देखें
भारत में रिलायंस Jio और Airtel टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियां है, जो अपने ग्राहकों को किफायती प्रीपेड प्लान ऑफर करती हैं। हाल ही में दोनों ने अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी की हैं, लेकिन इसके साथ ही डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसी फैसलिटी बनाए रखी हैं। ग्राहक अब बढ़ी कीमतों के साथ बेहतर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में दोनों कंपनियों के 1000 रुपये से कम दाम में आने वाले कुछ बेहतरीन प्लान की डिटेल्स बताने जा रहे हैं।
जियो का प्लान
Jio के 349 रुपये और 449 रुपये के दो खास पोस्टपेड प्लान उपलब्ध हैं। GST जोड़ने का बाद इनकी कीमत क्रमश: 411.82 और 529.82 रुपये मंथली हो जाती है।

349 रुपये वाला प्लान:
30GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा डेटा के लिए 10 रुपये/GB चार्ज लगता है।
449 रुपये वाला प्लान:
इस प्लान के तहत ग्राहकों को 75GB के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और 3 फैमिली सिम कार्ड के साथ अतिरिक्स डेटा पर 10 रुपये/GB चार्ज लगता है।
रिलायंस जियो के ये दोनों प्लान में जियो का अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर जारी है, जो किफायती सेवाएं चाहने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है।
Airtel का प्लान
449 रुपये वाला प्लान:
एयरटेल का यह पोस्टपेड प्लान 50जीबी डेटा (200GB डेटा रोलओवर), अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS के साथ आते हैंष 5G क्षेत्रों में ग्राहक इश प्लान पर अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ उठा सकते हैं। यह प्लान किफायती दाम में बेहतरीन फैसलिटी ऑफर करता है।
349 रुपये वाला प्लान:
एयरटेल के रिवाड्स में 3 महीने के लिए एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम शामिल हैष ग्राहक 349 रुपये अतिरिक्त भुगतान कर फैमिली कनेक्शन जोड़ सकते हैं। एक्टिवेशन शुल्क सर्कल के आधार पर 250-300 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








