Jio vs Airtel: ₹500 से कम में बेस्ट OTT प्लान्स, मिलेगी Hotstar, SonyLiv, ZEE5 जैसी सर्विस
अगर आप OTT बेनिफिट्स के साथ प्रीपेड रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Jio और Airtel दोनों के पास आपके लिए कई दमदार विकल्प मौजूद हैं। बेसिक पैक्स कॉलिंग, SMS और इंटरनेट ऑफर करते हैं, लेकिन 500 रुपये से कम में कुछ प्लान्स ऐसे हैं जो अनलिमिटेड 5G डेटा, कई वैल्यू-ऐडेड सर्विस और पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन भी देते हैं।
यहां हम आपको Jio और Airtel के 500 रुपये से कम वाले OTT प्लान्स की पूरी लिस्ट दे रहे हैं ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

Airtel के 500 रुपये से कम वाले OTT प्लान्स
181 रु प्लान - कंटेंट-ओनली पैक जिसमें Airtel Xstream Play Premium के जरिए 22+ OTT प्लेटफॉर्म्स तक एक्सेस और 15GB डेटा, वैधता 30 दिन। (कॉलिंग/SMS नहीं)
195 रु प्लान - 15GB डेटा, 90 दिन तक JioHotstar सब्सक्रिप्शन। (कॉलिंग/SMS नहीं)
275 रु प्लान - 1GB डेटा (1 माह), Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 और SonyLiv सब्सक्रिप्शन Airtel Xstream Play के जरिए।
398 रु प्लान - अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB/दिन डेटा, JioHotstar सब्सक्रिप्शन, वैधता 30 दिन। (₹399 में 2.5GB/दिन)
440 रु प्लान - अनलिमिटेड कॉलिंग, 3GB/दिन डेटा, Airtel Xstream Play Premium के जरिए 22+ OTT प्लेटफॉर्म्स तक एक्सेस, वैधता 28 दिन।
Jio के 500 रुपये से कम वाले OTT प्लान्स
100 रु प्लान - 5GB डेटा, 90 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन। (कॉलिंग/SMS नहीं)
175 रु प्लान - 10GB डेटा, Sony Liv, ZEE5, Lionsgate Play और Discovery+ सब्सक्रिप्शन 28 दिन के लिए। (कॉलिंग/SMS नहीं)
195 रु प्लान - 15GB डेटा, 90 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन। (कॉलिंग/SMS नहीं)
445 रु प्लान - अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, 2GB/दिन डेटा, Sony Liv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+ और JioTV एक्सेस, वैधता 28 दिन।
अगर आपको Netflix, ZEE5 और SonyLiv जैसे मल्टीपल OTT एक साथ चाहिए तो Airtel के 275 रुपये या 440 रुपये वाले पैक बेहतर हैं। वहीं, कम कीमत में Hotstar चाहिए तो Jio के 100 रुपये और 195 रुपये वाले पैक सही रहेंगे। कॉलिंग और डेटा बैलेंस चाहने वालों के लिए Jio का 445 रुपये और Airtel का 398 रुपये प्लान शानदार ऑप्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications








