500 रुपये से कम के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स, मिलेगा JioHotstar, Netflix और कई OTT का मजा
Jio vs Airtel: अगर आप वेब सीरीज और फिल्में देखने के शौकीन हैं, लेकिन अलग से OTT सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते, तो Reliance Jio और Airtel दोनों ही शानदार प्रीपेड प्लान्स लेकर आए हैं। खास बात यह है कि ये सभी प्लान्स 500 रुपये से कम कीमत में आते हैं।
इनमें डेटा, कॉलिंग व SMS के साथ Netflix, JioHotstar, SonyLiv, ZEE5 जैसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। जियो और एयरटेल के प्लान्स में क्या बेनिफिट ऑफर किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं फुल डिटेल...

Airtel के OTT प्लान्स
Airtel के पास पांच प्लान्स हैं जो 500 रुपये से कम कीमत में OTT लाभ देते हैं।
₹181 प्लान: इसमें 15GB डेटा और Airtel Xstream Play Premium (22+ OTT प्लेटफॉर्म्स) की सुविधा मिलती है। वैलिडिटी 30 दिन है, लेकिन इसमें कॉलिंग और SMS नहीं मिलते।
₹195 प्लान: 15GB डेटा और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, 90 दिन वैलिडिटी।
₹275 प्लान: 1GB डेटा और Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5, SonyLiv का सब्सक्रिप्शन, 1 महीने के लिए।
₹398/₹399 प्लान: अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB/2.5GB रोजाना डेटा और JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 30 दिन वैलिडिटी।
₹440 प्लान: अनलिमिटेड कॉलिंग, 3GB रोजाना डेटा और 22+ OTT प्लेटफॉर्म्स, 28 दिन वैलिडिटी।

Jio के OTT प्लान्स
Jio भी कई सस्ते और बेहतरीन प्लान्स पेश कर रहा है।
₹100 प्लान: 5GB डेटा और JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 90 दिन वैलिडिटी (कॉल/SMS नहीं)।
₹175 प्लान: 10GB डेटा और SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+ का सब्सक्रिप्शन, 28 दिन वैलिडिटी।
₹195 प्लान: 15GB डेटा और JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 90 दिन वैलिडिटी।
₹445 प्लान: अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, 2GB रोजाना डेटा और कई OTT ऐप्स (SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, JioTV आदि), 28 दिन वैलिडिटी।

किसे चुनें?
अगर आपको ज्यादा डेटा और कई OTT प्लेटफॉर्म्स की एक्सेस चाहिए तो Airtel के प्लान्स बेहतर साबित होंगे। वहीं, अगर आप कम बजट में लंबी वैलिडिटी और Hotstar सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो Jio आपके लिए सही विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications








