Home
Tariff plan

Jio vs Airtel: दोनों में से कौन सी कंपनी 400 से कम वाले प्लान में यूजर्स को दे रही ज्यादा फायदे, जानिए

Jio vs Airtel: देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जियो और एयरटेल अपने ग्राहकों को कम दाम से लेकर महंगे कीमत में कई प्लान्स ऑफर करती हैं। जिसमें यूजर्स को अनलीमिटेड कॉलिंग, डेटा, फ्री SMS और ओटीटी जैसे बैनेफिट्स भी मिल रहे हैं।

लेकिन कभी ना कभी आपके मन में भी यह सवाल आता होगा कि, आखिर Jio और Airtel में से किस कंपनी के प्लान में ज्यादा बैनेफिट्स मिलते हैं। इसी को लेकर आज हम आपको दोनों कंपनियों के 400 रुपये से भी कम दाम में आने वाले ऐसे प्लान्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं। जिसके आप जान सकें की किस कंपनी के प्लान को लेना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

Jio vs Airtel: कौन 400 से कम प्लान में यूजर को दे रहा ज्यादा फायदा

Jio के 400 रुपये से कम में आने वाले प्लान्स-
Jio Rs 349 Plan: सबसे पहले बात करते हैं, जियो के 349 रुपये वाले प्लान की। यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें आपको रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100SMS मिलेंगे। इसकरे साथ ही इसमें जियो टीवी, सिनेमा और क्लाउड का एक्सेस भी बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है।

Jio Rs 388 Plan: यह प्लान 28 दिनों की वैलेडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और डेली के 100 SMS ऑफर किए जाते हैं। साथ ही इस प्लान के तहत ग्राहकों को Disney+Hotstar, JioTV, JioCinema और JioCloud का भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

Jio Rs 398 Plan: इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान के तहत यूजर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और 100SMS का भी लाभ ले सकेगा। साथ ही इसमें 12 से ज्यादा OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं यह प्लान SonyLiv और Zee5 जैसे ऐप के साथ आता है।

Airtel 400 रुपये से कम में आने वाले प्लान्स-

Airtel Rs 359 Prepaid Plan : अब बात करते हैं, एयरटेल के 359 रुपये वाले प्लान की। यह प्लान एक महीने की वैधता के साथ आती है। जिसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2.5 GB डेटा और 100 SMS ऑफर किए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें फ्री हेलो ट्यून, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम का भी एक्सेस मिलता है।

Airtel Rs 399 Prepaid Plan : इसके बाद बात करते हैं 399 रुपये वाले प्लान की, जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। जिस प्लान के तहत ग्राहकों रोजाना 3GB डेटा, 100 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की फैसलिटी मिलती है।

इतना ही नहीं एयरटेल एक्सट्रीम प्ले का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें 20 से ज्यादा ओटीटी का एक्सेस ऑफर किए जाते हैं। इस प्लान में आप फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio vs Airtel Prepaid Recharge Plans Under Rs 400 Comparison Know Which Company Offers More Benefits
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X