Airtel vs Jio vs Vi: 2GB डेली डेटा में किसका ऑफर सबसे धमाकेदार? यहां देखें पूरा कंपेरिजन
Airtel vs Jio vs Vi: भारत में टेलीकॉम सेक्टर की जंग हर दिन और दिलचस्प होती जा रही है। Jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) - तीनों कंपनियां अपने यूज़र्स को लुभाने के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान और एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स पेश कर रही हैं। अगर आप भी 2GB डेली डेटा वाला प्लान लेने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए परफेक्ट है।
यहां हम बता रहे हैं कि कौन-सा प्लान आपको - डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन और 5G एक्सेस के साथ सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देता है।

सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी
Jio हमेशा से ही अपने यूज़र्स को बेस्ट वैल्यू प्लान देने के लिए जाना जाता है। कंपनी का ₹899 वाला प्रिपेड प्लान इस कैटेगरी में सबसे आकर्षक है। इसमें आपको मिलते हैं।
- डेटा: रोजाना 2GB 4G/5G डेटा
- वैलिडिटी: 90 दिन
- कॉलिंग और SMS: अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS/दिन
- OTT बेनिफिट्स: 3 महीने का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन
- एक्स्ट्रा फायदा: 18 महीने का Google Gemini Pro फ्री सब्सक्रिप्शन
यहां खास बात यह है कि Google Gemini Pro (जो Google का AI असिस्टेंट है) अब जियो यूज़र्स को लंबे समय तक फ्री मिल रहा है। यह सिर्फ जियो के 2GB डेली डेटा या उससे ऊपर के प्लान्स पर उपलब्ध है।
Airtel का 2GB डेटा प्लान
Airtel का ₹979 वाला प्रिपेड प्लान उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो OTT कंटेंट और 5G एक्सपीरियंस को एन्जॉय करना चाहते हैं।
डेटा: 2GB प्रति दिन
वैलिडिटी: 84 दिन
कॉलिंग और SMS: अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS/दिन
OTT बेनिफिट्स: Airtel Xstream Play Premium
एक्स्ट्रा फायदा: Perplexity Pro का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन
5G एक्सेस: अनलिमिटेड 5G डेटा
Airtel अपने प्लान्स में अब जनरेटिव AI सर्विसेज को भी शामिल कर रहा है, जिससे यह टेक-सैवी यूज़र्स के लिए एक दमदार विकल्प बन गया है।
Vi (Vodafone Idea) का 2GB डेटा प्लान
Vi का ₹996 वाला प्लान भी 2GB डेली डेटा और बेहतरीन सब्सक्रिप्शन बेनिफिट्स के साथ आता है।
डेटा: 2GB प्रति दिन
वैलिडिटी: 84 दिन
कॉलिंग और SMS: अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS/दिन
OTT बेनिफिट्स: Amazon Prime Lite Annual Subscription (₹799) फ्री
Vi ने भले ही अपने 5G नेटवर्क को अभी पैन इंडिया लॉन्च नहीं किया है, लेकिन OTT प्रेमियों के लिए यह प्लान बेहतरीन डील साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें Amazon Prime का पूरा सालाना एक्सेस मिलता है।
कौन-सा प्लान है सबसे बेहतर?
अगर आप लंबी वैलिडिटी, 5G कनेक्टिविटी और एडवांस सब्सक्रिप्शन सर्विसेज चाहते हैं, तो Jio का ₹899 प्लान सबसे ज़्यादा वैल्यू ऑफर करता है।
Airtel का प्लान प्रीमियम स्ट्रीमिंग और AI यूज़र्स के लिए अच्छा है, जबकि Vi का प्लान OTT फैंस के लिए शानदार चॉइस है।
किसका प्लान है बेस्ट
Jio के प्लान को Best All-Rounder (Data + AI + 5G) प्लान कहना गलत नहीं होगा। वहीं अगर एयरटेल की बात करें तो ये टेक सेवी स्ट्रीमर के लिए सही ऑप्शन है। अगर आप प्राइम वीडियो के शौकीन है तो Vi बेस्ट प्लान है।
अगर आप 2GB डेटा के साथ एक ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जो लंबा चले और साथ में स्मार्ट AI सब्सक्रिप्शन भी दे, तो Jio का ₹899 वाला ऑफर इस वक्त मार्केट में सबसे वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है।


Click it and Unblock the Notifications