Home
Tariff plan

Jio vs Airtel vs VI: ₹500 से कम में OTT और डेटा में कौन दे रहा है ज्यादा फायदा?

Jio vs Airtel vs VI: भारत में OTT प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और खासतौर पर क्रिकेट, वेब सीरीज़ और फिल्मों के शौकीन यूज़र्स के लिए JioHotstar अब सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो चुका है। कई लोग अलग से OTT सब्सक्रिप्शन लेने के बजाय ऐसे मोबाइल रिचार्ज प्लान की तलाश करते हैं जिसमें डेटा के साथ OTT एक्सेस भी मिल जाए।

अगर आप भी 2026 में कम कीमत में JioHotstar देखना चाहते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) कई ऐसे प्लान ऑफर कर रही हैं जिनमें OTT बेनिफिट्स शामिल हैं। आइए जानते हैं सबसे किफायती विकल्प कौन-से हैं।

Jio vs Airtel vs VI: OTT और डेटा में कौन दे रहा है ज्यादा फायदा?

Jio का ₹100 प्लान: सबसे सस्ता एंट्री ऑप्शन

Reliance Jio का ₹100 वाला प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो कम खर्च में OTT एक्सेस चाहते हैं। इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar का मोबाइल और टीवी दोनों मोड में एक्सेस मिलता है।

इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है और इसमें कुल 5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल नहीं करते लेकिन मैच या वेब सीरीज़ देखना चाहते हैं।

Jio ₹500 के अंदर वाला OTT बंडल प्लान

अगर आप सिर्फ JioHotstar ही नहीं बल्कि कई OTT प्लेटफॉर्म्स का फायदा लेना चाहते हैं, तो Jio का ₹500 के आसपास वाला प्लान ज्यादा वैल्यू देता है।

इस प्लान में यूज़र्स को मिलते हैं:

  • JioHotstar
  • YouTube Premium
  • Prime Video Mobile
  • Sony LIV
  • ZEE5
  • Discovery+

इसके साथ 28 दिन की वैधता और लगभग 56GB डेटा मिलता है यानी रोज करीब 2GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है।

Airtel ₹449 प्लान: डेटा और OTT का कॉम्बिनेशन

Airtel का ₹449 प्लान भी OTT पसंद करने वाले यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इस प्लान में JioHotstar के साथ कई अतिरिक्त डिजिटल सेवाएं मिलती हैं।

मुख्य फायदे:

  • 28 दिन की वैधता
  • रोज 4GB डेटा (5G सपोर्ट सहित)
  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 100 SMS प्रतिदिन
  • Google One, Sony LIV और Apple Music एक्सेस

ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए यह प्लान अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

कंपनीप्लान कीमतवैधताडेटाOTT बेनिफिट्सकॉलिंग
Jio₹10030 दिन5GB कुलJioHotstar (Mobile+TV)-
Jio~₹50028 दिन56GBJioHotstar, Prime Video, Sony LIV, ZEE5अनलिमिटेड
Airtel₹44928 दिन4GB/दिनJioHotstar, Google One, Sony LIVअनलिमिटेड
Airtel₹39828 दिन2GB/दिनJioHotstar + Adobe Expressअनलिमिटेड
VI₹202~1 महीना5GB कुलJioHotstar, SonyLIV, Fancode-

Airtel ₹398 प्लान: बैलेंस्ड यूज़र के लिए

अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो Airtel का ₹398 प्लान भी मजबूत विकल्प है। इसमें रोज 2GB डेटा मिलता है और JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

इसके अलावा यूज़र्स को Adobe Express Premium का एक्सेस भी मिलता है, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

VI ₹202 प्लान: मल्टी-OTT एक्सेस

Vodafone Idea का ₹202 प्लान भी OTT यूज़र्स के लिए किफायती विकल्प बनकर सामने आया है। इस प्लान में लगभग एक महीने की वैधता के साथ 5GB डेटा दिया जाता है।

OTT बेनिफिट्स में शामिल हैं:

  • JioHotstar
  • SonyLIV
  • Lionsgate Play
  • Fancode
  • Playflix

यह प्लान उन यूज़र्स के लिए सही है जो कम कीमत में कई प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस चाहते हैं।

कौन-सा प्लान आपके लिए सही?

अगर आप सबसे सस्ता OTT एक्सेस चाहते हैं तो Jio का ₹100 प्लान सही रहेगा। वहीं ज्यादा डेटा और मल्टी OTT अनुभव के लिए Airtel ₹449 या Jio का OTT बंडल प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

2026 में साफ है कि अब OTT देखने के लिए अलग सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी नहीं रहा , सही रिचार्ज प्लान चुनकर आप पैसे भी बचा सकते हैं और एंटरटेनमेंट भी जारी रख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio vs Airtel vs Vi: Best OTT Bundled Plans Under Rs 500 JioHotstar Recharge Plans in India 2026
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X