Jio vs Airtel vs VI आज से रिचार्ज कीमतों में बढ़ोत्तरी, कौन आपके लिए होगा सबसे ज्यादा किफायती
Jio vs Airtel vs VI: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों बढ़ोत्तरी के ऐलान के बाद ही एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी थी।
जहां जियो और एयरटेल की बढ़ी कीमतें आज यानी 3 जुलाई लागू होने जा रही हैं, वहीं वीआई रिचार्ज प्लान 4 जुलाई से महेंगे होंगे। ऐसे में सभी ग्राहकों को ये जानने की उत्सुकता होगी की आखिर कौन सी कंपनी अपने ग्राहकों को ज्यागा किफायती प्लान ऑफर कर रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको अपनी इस आर्टिकल में Jio vs Airtel vs VI के बेस्ट प्लान और उनकी नई कीमत बताने जा रहे हैं।
Jio vs Airtel vs VI के 28 दिनों वाले बेस्ट प्लान:
Jio का 299 रुपये वाला प्लान: जो यूजर मंथली रिचार्ज करने का प्लान करते हैं, उनके लिए रिलायंस जियो की 299 रुपये वाले प्लान सबसे बेहतरीन है। जिसमें आपको 28 दिनों की वैधता,रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100 SMS मिलते हैं।

Airtel का 349 रुपये वाला प्लान: एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान जियो से थोड़ा महंगा है। कंपनी अपने ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS के साथ 1.5GB डेटा ऑफर कर रही है।
VI का 349 रुपये वाला प्लान: एयरटेल के समान कीमत में ही वोडाफोन आइडिया भी 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान के तहत अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100SMS, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर फैसलिटी ऑफर कर रहा है।

Jio vs Airtel vs VI के 56 दिनों वाले बेस्ट प्लान:
जियो का 629 रुपये वाला प्लान: रिलायंस जियो अपने इस रिचार्ज में रोजाना 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करता है। इसके अलावा जियो के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजोना 100SMS मिलते हैं।
एयरटेल का 649 रुपये वाला प्लान: इस प्लान के तहत ग्राहकों को 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100 SMS मिलते हैं।
वोडाफोन आईडिया 649 प्लान: वोडाफोन आइडिया के इस प्लान के तहत आपको डेली 2GB डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर सुविधा के साथ कंपनी अपने ग्राहकों को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा भी दे रही है। साथ ही प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डंली 100SMS भी मिलते हैं।
Jio vs Airtel vs VI के 84 दिनों वाले बेस्ट प्लान:
जियो का 859 रुपये वाला प्लान: जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान के तहत रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा , अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100SMS ऑफर कर रही है।
एयरटेल का 859 रुपये वाला प्लान: इसमें डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलेंगे।
वीआई का 859 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में 1.5GB डेटा के साथ कंपनी अपने ग्राहकों को वीकेंड डेटा रोलओवर सुविधा के साथ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा भी ऑफर कर रही है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भी मिलते हैं।
Jio vs Airtel vs VI के 365 दिनों वाले बेस्ट प्लान:
जियो का 3599 रुपये वाला प्लान: Jio के इस वार्षिक रिचार्ज प्लान में आपको रोजाना 2.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100SMS मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है।
एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान: एयरटेल के इस सालाना रिचार्ज प्लान में आपको डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS ऑफर किए जा रहे हैं।
वीआई का 3599 रुपये वाला प्लान: वोडाफोन आइडिया के सबसे महंगे सलाना रिचार्ज प्लान में आपको डेली 1.5GB डेटा, रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा का लाभ और वीकली डेटा रोलओवर सुविधा भी ऑफर करता है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








