Home
Tariff plan

Jio vs Airtel vs Vi: फ्री में देखें T20 World Cup Live ; जानें बेस्ट Hotstar फ्री प्लान्स

Jio vs Airtel vs Vi: भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक इमोशन है। जैसे ही T20 World Cup शुरू होता है, हर कोई चाहता है कि मैच चाहे मोबाइल पर हो या स्मार्ट टीवी पर लाइव देखा जाए। लेकिन भारत में T20 World Cup की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए JioHotstar subscription जरूरी है। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि हर महीने अलग से सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

हालांकि राहत की बात यह है कि अब कुछ चुनिंदा Jio, Airtel और Vi prepaid plans के साथ आपको JioHotstar सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल सकता है। साथ ही इनमें डेटा, कॉलिंग और OTT एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं। अगर आप भी इस World Cup सीजन में पैसा बचाकर मैच देखना चाहते हैं, तो ये प्लान्स आपके लिए बेस्ट हैं।

Jio vs Airtel vs Vi: फ्री में कैसे देखें T20 World Cup Live

Jio Multi OTT Plans: क्रिकेट + OTT एंटरटेनमेंट का कॉम्बो

Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए ऐसे prepaid plans पेश किए हैं जो सिर्फ JioHotstar तक सीमित नहीं हैं। Jio के Multi OTT plans की शुरुआत करीब Rs 445 से होती है। इन प्लान्स में आपको मिलता है।

  • फ्री JioHotstar subscription
  • Zee5, Sony LIV, Lionsgate Play जैसे OTT प्लेटफॉर्म
  • 2GB 4G डेटा प्रतिदिन
  • Unlimited 5G data access
  • 100 SMS प्रतिदिन
  • 18 महीने का Google Gemini Pro Plan मुफ्त

यह प्लान उन लोगों के लिए शानदार है जो सिर्फ मैच नहीं बल्कि फिल्मों और वेब सीरीज़ का भी मजा लेना चाहते हैं।

Airtel Plans: लंबी वैलिडिटी के साथ Hotstar एक्सेस

अगर आप Airtel यूज़र हैं, तो आपके लिए भी अच्छी खबर है। Airtel भी कुछ रिचार्ज प्लान में मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन दे रहा है।

  • Rs 398 प्लान: 1 महीने का Hotstar subscription + 28 दिन की वैलिडिटी
  • Rs 1,029 प्लान: 3 महीने का subscription
  • Rs 3,999 प्लान: पूरे 1 साल का Hotstar access

इन प्लान्स में आपको क्या मिलता हैं।

  • 2GB daily data
  • Unlimited calling
  • 100 SMS प्रतिदिन

जो लोग पूरे टूर्नामेंट के दौरान बिना रुकावट मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए Airtel का annual plan काफी फायदेमंद है।

Vi Prepaid Plans: बजट यूजर्स के लिए सस्ता ऑप्शन

  • Vodafone Idea यानी Vi भी अपने ग्राहकों को Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले पेक दे रहा है।
  • Vi के बेसिक प्लान्स की शुरुआत Rs 101 से होती है और यह Rs 248 तक जाते हैं।
  • इसके अलावा Rs 299 और Rs 499 जैसे पैक में भी data और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ Hotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है।
  • यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कम खर्च में वल्ड कप स्ट्रीम करना चाहते हैं।

कौन सा प्लान आपके लिए सबसे सही रहेगा?

  1. अगर आप OTT + क्रिकेट दोनों चाहते हैं तो Jio Multi OTT प्लान के बारे में आप सोच सकते हैं।
  2. अगर आपको लंबी वैलिडिटी चाहिए तो Airtel yearly प्लान आप ले सकते हैं।
  3. अगर आपका बजट कम है तो Vi Hotstar पैक आपके लिए सही ऑप्शन रहेगा।

T20 World Cup live देखने के लिए अब अलग से subscription खरीदना जरूरी नहीं। सही prepaid recharge plan चुनकर आप फ्री JioHotstar access के साथ डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स भी पा सकते हैं। तो मैच शुरू होने से पहले अपना प्लान जरूर चेक करें और क्रिकेट का मजा बिना टेंशन उठाएं!

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio vs Airtel vs Vi: Cheapest Plans To Watch T20 World Cup Live in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X