Jio vs Airtel vs Vi: 84 दिनों तक चलने वाला सबसे सस्ता Recharge plan , एक महीने का खर्च सिर्फ ₹141
Recharge plan : आज हम आपको Jio, Airtel and Vodafone Idea के एक बेहद किफायती प्लान के बारे में बता रहे हैं. इसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. अधिकतर मोबाइल ग्राहकों को एक किफायती प्लान चाहिए होता है, जो उनकी जरूरतों को कम से कम कीमत में पूरा करे. जहां Reliance Jio सबसे सस्ते 4जी प्लान का दावा करती है, वहीं Airtel and Vodafone Idea के प्लान कीमत में लगभग एक जैसे है.

जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के एक बेहद किफायती प्लान के बारे में बता रहे हैं. जियो का प्लान इतना सस्ता है कि एक महीने का खर्च सिर्फ 141 रुपये है. जबकि एयरटेल और वीआई में यह करीब 163 रुपये महीना होता है.
Vodafone idea Rs 459 plan
Vodafone idea का एक महीने वाले प्लान का खर्च 163 रुपये होता है. प्लान में 84 दिनों के लिए 6 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग 1000 SMS मिलते हैं. इसके साथ Vi Movies & TV Basic का एक्सेस दिया जाता है.

Jio's Rs 395 plan
यह तीनों ही कंपनियों में सबसे सस्ता 84 दिनों वाला प्लान है. प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और 1000 एसएमएस के साथ कुल 6 जीबी डेटा मिलता है. इस डेटा को वैलिडिटी में कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया गया है. इस प्लान में आपको 30 दिनों का खर्च 141 रुपये होता है. तो रहा न सबसे सस्ता वाला प्लान जो सिर्फ आप के लिए है.
Airtel Rs 455 plan
एयरटेल के 455 रुपये के प्लान में 84 दिनों के लिए 6 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है. इसमें एक महीने का खर्च 162 रुपये होता है. इसमें आपको 900 SMS के साथ फ्री हेलोट्यून्स, और विंक म्यूजिक का फ्री एक्सेस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. इसके साथ ही Movies के कुछ एक्सेस भी दिए जाएगें.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








