Home
Tariff plan

Jio vs Airtel vs Vi: ये है सबसे बेस्ट 199 रुपये के प्रीपेड प्लान्स, मिलता है डेली इतना डेटा

- जियो 199 रुपये के प्रीपेड प्लान में डेली 1.50GB डेटा देता है।
- Airtel पर 199 के रिचार्ज में 1GB डेली डेटा मिलता है।
- वीआई भी 199 के प्लान में 1GB का डेटा रोज देता है।

भारत की दिग्गज टेलिकॉम कंपनियाँ Airtel, Jio और Vi 200 रुपये से कम कीमत वाले डेली डेटा के साथ प्रीपेड प्लान उपलब्ध कराते हैं। इन प्लान में अन्य एंटरटेनमेंट ऐप का एक्सेस का भी मिलता है और साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली एसएमएस का बेनीफिट तो मिलता ही हैं। इन प्लान्स की वैलिडिटी ज्यादातर 24 दिनों से 28 दिनों के बीच होती है।

Jio vs Airtel vs Vi: ये है सबसे बेस्ट 199 रुपये के प्रीपेड प्लान्स, मिलता है डेली इतना डेटा

हालांकि जियो बाकी सेलुलर नेटवर्क एयरटेल और वीआई की तुलना में अधिक डेटा और अधिक वैलिडीटी देता है। यदि आप भी एक महीने के लिए 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कोई रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो इन प्रीपेड प्लान्स को चुन सकते हैं।

जियो बनाम एयरटेल बनाम वीआई: ये है सबसे बेस्ट 199 रुपये के प्रीपेड प्लान्स, मिलता है डेली इतना डेटा

जियो का 199 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह Jio Prepaid Plan 28 दिनों की वैलिडीटी के साथ आता है जिसमें आपको डेली 1.5GB डेटा मिलता है, यानि महीने में कुल डेटा 42GB तक फुल स्पीड डेटा मिलता है। यह प्लान Jio से देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड डोमेस्टिक कॉल और JioTV, Jio Cinema, Jio News, Jio Security और Jio Cloud सहित Jio ऐप्स के लिए एक महीने के सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करती है।

एयरटेल 199 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1GB डेटा देता है। इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते है। इस प्लान के एक्स्ट्रा बेनीफिट्स में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन, विंक म्यूजिक, फ्री हैलो ट्यून्स और एयरटेल एक्सस्ट्रीम का एक्सेस भी मिलता है।

वीआई 199 प्रीपेड प्लान

वीआई के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस के साथ प्रतिदिन 1GB डेटा मिलता है। यह प्लान वीआई फिल्मों और टीवी के बेसिक अकाउंट के लिए एक्सेस भी देता है। अन्य प्रीपेड प्लान हैं जिन पर आप 200 रुपये के रिचार्ज प्लान में 1GB या 2GB डेटा अनलिमिटेड कॉल और अन्य बेनीफिट्स पा सकते हैं।

कौन है बेस्ट

Jio vs Airtel vs Vi (Vodafone Idea) में सबसे बेस्ट कौन है। इसमें डेली इंटरनेट डेटा के हिसाब से देखें तो जियो सबसे बेस्ट है क्योंकि Jio के 199 रुपए के Prepaid Plan में डेली 1.50जीबी डेटा मिलता है जबकि बाकी में। 1-1 GB ही डेटा मिलता है। हालांकि कॉलिंग सभी में समान ही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
India's leading telecom companies Airtel, Jio, and Vi offer prepaid plans with daily data priced under Rs 199. These plans also get access to other entertainment apps as well as the benefits of unlimited calling and daily SMS.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X