Home
Tariff plan

Jio Vs Airtel Vs Vi: कौन-सा है सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान? यहां देखें फुल कंपेरिजन

भारत में टेलीकॉम कंपनियाँ अपने पोस्टपेड यूज़र्स को लुभाने के लिए लगातार नई सर्विसेज़ और बेनिफिट्स जोड़ रही हैं। Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) तीनों ही ऑपरेटर कई तरह के पोस्टपेड प्लान पेश करते हैं, लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता है कम कीमत में अधिकतम वैल्यू, तो सबसे पहले इनके सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान की तुलना देखनी जरूरी है।

आज के समय में प्लान सिर्फ कॉल और SMS तक सीमित नहीं हैं, अब OTT सब्सक्रिप्शन, 5G डेटा, क्लाउड स्टोरेज और AI टूल्स जैसे फीचर्स भी शामिल किए जाने लगे हैं। ऐसे में सही प्लान चुनना अब पहले जैसा आसान नहीं रहा। यहां तीनों कंपनियों के सबसे किफायती पोस्टपेड प्लान के बारे में जानिए।

Jio Vs Airtel Vs Vi:  कौन-सा है सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान?

Jio का ₹349 पोस्टपेड प्लान

Reliance Jio का यह एंट्री-लेवल पोस्टपेड प्लान कीमत के हिसाब से इस सेगमेंट में सबसे दमदार माना जा रहा है। इसमें आपको कई खास फीचर्स मिलते हैं।

  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • 100 SMS प्रति दिन
  • 30GB हाई-स्पीड डेटा
  • खत्म होने पर ₹10/GB चार्ज
  • True 5G जोन में अनलिमिटेड 5G डेटा

यह हेवी डेटा यूजर्स के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। इसके साथ ही Jio अपने प्लान में JioTV, JioAICloud और 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी देता है।

सबसे खास बात 18-25 वर्ष के यूज़र्स को मिलता है Google Gemini Pro Plan (18 महीने का, कीमत ₹35,100) एकदम मुफ्त। इस वजह से Jio का यह बेसिक पोस्टपेड प्लान स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स के लिए और भी ज़्यादा आकर्षक बन जाता है।

Airtel का ₹449 पोस्टपेड प्लान

Airtel का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान ₹449 कीमत में आता है। इस प्लान में भी आपको मिलता है।

  • अनलिमिटेड लोकल/STD/रोमिंग कॉलिंग
  • 100 SMS प्रति दिन
  • 50GB डेटा
  • अनयूज्ड डेटा अगले महीने रोलओवर100GB Google One क्लाउड स्टोरेज
  • फ्री Hello Tunes
  • एक्सेस to Perplexity Pro

अगर आपकी डेटा जरूरत महीने-दर-महीने बदलती है, तो यह रोलओवर फीचर काफी काम का बन जाता है। बेनिफिट्स की बात करें तो Airtel Xstream Play Premium देता है, जिसमें फिल्में, स्पोर्ट्स और वेब सीरीज सब शामिल है।

कुल मिलाकर, यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जिन्हें एंटरटेनमेंट ऐप्स, क्लाउड बैकअप और स्मार्ट टूल्स की जरूरत रहती है।

Vi का ₹451 पोस्टपेड प्लान

Vodafone Idea का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान ₹451 का Vi Max प्लान है, जो कीमत के मामले में तीनों में सबसे महंगा है।

  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 100 SMS प्रति दिन
  • 50GB डेटा
  • साथ ही मिडनाइट 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा
  • चुनिंदा क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा
  • Vi Movies & TV (Zee5, SonyLiv और JioHotstar सहित) - 3 महीने
  • 1-वर्ष का JioHotstar या SonyLiv मोबाइल प्लान
  • 1-वर्ष का Norton Mobile Security प्लान

इस प्लान की खासियत है कि इसमें लचीले OTT और सिक्योरिटी ऑप्शन मिलते हैं। यूजर इनमें से एक चुन सकता है। अगर यूजर को OTT कंटेंट या मोबाइल सुरक्षा चाहिए, तो यह प्लान उसके लिए वैल्यू लेकर आता है।

कौन-सा प्लान है बेस्ट?

  • सबसे अधिक वैल्यू: Jio ₹349
  • सबसे अधिक डेटा + रोलओवर: Airtel ₹449
  • सबसे ज्यादा OTT विकल्प: Vi ₹451

अगर आप कम कीमत में ज्यादा फायदे चाहते हैं, तो Jio का प्लान सबसे आक्रामक और वैल्यू-फोकस्ड है। Airtel स्मार्ट फीचर्स और क्लाउड यूजर्स को पसंद आएगा, जबकि Vi उन यूज़र्स के लिए है जो OTT सब्सक्रिप्शंस को प्राथमिकता देते हैं।nePlus 15 फायदेमंद है।

किसे खरीदना बेहतर?

कैमरा और प्रीमियम बिल्ड चाहते हैं तो Oppo Find X9 Pro बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बेहतर वैल्यू, दमदार परफॉर्मेंस, तेज चार्जिंग चाहते हैं तो आप OnePlus 15 के बारे में सोच सकते हैं

अगर बजट कोई सीमा नहीं है, तो Find X9 Pro फोटोग्राफी-लवर्स के लिए सही है। लेकिन कीमत और परफॉर्मेंस बैलेंस देखकर OnePlus 15 इस तुलना में एक ज्यादा प्रैक्टिकल और वैल्यू-फॉर-मनी सौदा बन जाता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X