Home
Tariff plan

Jio vs Airtel vs Vi: जानें कौन दे रहा है 56 दिनों की वैलिडिटी और कम कीमत में बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

वर्तमान में बहुत से लोग घर बैठे काम कर रहे है इस कारण ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है और टेलिकॉम कंपनियाँ जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने उनके लिए कई प्रीपेड प्लान्स भी निकाले है। इसमें अलग-अलग वैलिडिटी और अलग-अलग डेटा वाले कई प्लान्स है। और आज हम आपको बताने वाले है 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ कौनसा नेटवर्क सबसे कम दामों में सबसे अच्छा प्लान दे रहा है उसके बारे में।

Jio vs Airtel vs Vi: जानें कौन दे रहा है 56 दिनों की वैलिडिटी और कम कीमत में बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

Jio, Airtel, Vi के सबसे बेस्ट प्रीपेड प्लान्स जिसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है

Reliance Jio का 444 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

रिलायंस जियो का 444 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलता हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स ओ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस भी मिलते है और इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। लेकिन अगर आप 2GB से ज्यादा डेटा चाहते हैं तो आप 349 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। यह 3GB दैनिक डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली के 100 SMS ऑफर करता है।

Airtel का 558 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल के पास 558 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड कॉल, 3GB डेली डेटा और डेली के 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान की भी वैलिडिटी 56 दिनों की है। और यह एयरटेल का 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाला सबसे सस्ता प्लान भी माना जाता है।

Vi का 449 रुपए वाला प्रीपेड प्लान

वीआई (Vodafone Idea) एयरटेल और जियो की तुलना में अपने यूजर्स को सबसे अच्छे प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है। Vi के 449 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनीफिट, प्रति दिन 2GB डेटा और 100 डेली SMS मिलते हैं। यह एक डबल डेटा ऑफर के साथ आता है, इसलिए आपको डेली के 4GB डेटा मिलेंगे। और इसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है।

तो बेस्ट कौन है?

यदि हम डेटा की बता करें, तो इसमें वोडाफोन आइडिया अपने 449 रुपए के प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को सबसे ज्यादा डेली का 4GB डेटा दे रहा है। लेकिन सबसे कम कीमत जियो के प्लान की है। और एयरटेल का प्लान सबसे महंगा है लेकिन जियो से ज्यादा डेटा देता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio vs Airtel vs Vi: Who Is Offering Best Prepaid Plans With More data and 56 Days Validity.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X