Jio Vs Airtel Vs Vodafone: जानें 249 रु में कौन कितना देता है ?
टेलिकॉम ऑपरेटर लॉकडाउन के दौरान अपने यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट लगभग सभी प्लान मे दे रहे हैं, हम आपको 50 रु से कम कीमत वाले प्लान के बारे में पहले बता चुके जिसमें Jio, Airtel और Vodafone के 50 रु से भी कम कीमत के पैक शामिल हैं। आज हम आपको 249 रु के प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। चलिए शुरुआत करते हैं जियो के 249 रु वाले प्लान से ..
Reliance Jio
कीमत- 249 रु
जियो के 249 रु वाला रिचार्ज करने पर आपको मिलता है 2 जीबी डाटा और जियो से जियो में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ दूसरे नेटवर्क में कॉल करने के लिए 1000 नॉन जियो मिनट्स। जियो के इस प्लान में 28 दिन की वैलेडिटी मिलती है।
Airtel
कीमत- 249 रु
एयरटेल के 249 रु वाला रिचार्ज करने पर 1.5 जीबी का डेटा मिलता है जिसमें 28 दिन की वैलेडिटी के साथ 100 एसएमएस भी मिलते हैं, एयरटेल के इस प्लान में सभी नटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल किया जा सकता है।
Vodafone
कीमत- 249 रु
वोडाफोन के 249 रु वाले रिचार्ज में 3 जीबी का डाटा मिलता है जो एयरटेल और जियो दोनो से ज्यादा है इस प्लान की वैलेडिटी 28 दिन है साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की जा सकता है। अगर आप एसएमएस का यूज़ करते हैं तो इसमें 100 एसएमएस भी आपको मिलते हैं।
एयरटेल में मिल रहा है 4 लाख का इंश्योरेंस
एयरटेल के 249 रु वाले प्लान में एक फायदा और मिलता है वो है फ्री इंश्योरेंस का इस प्लान के साथ आपको एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की तरफ से 4 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलता है जो वोडाफोन और जियो के प्लान में उपलब्ध नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








