Home
Tariff plan

jio , Airtel और Vodafone के 300 रुपये से कम वाले प्लान में जानें कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा बेनेफिट्स

अगर आप ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जिसमें भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य फायदें मिलें, तो आप सही जगह पर हैं। हम आज अपने इस आर्टिकल में Jio, Airtel और Vi के 300 रुपये से कम कीमत वाले रिचार्ज प्लांस की जानकारी दे रहे हैं, जो ढेर सारे बेनेफिट्स के साथ आते हैं।

Jio का 299 रुपये वाला प्लान

Jio ने 299 रुपये का एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 1.5GB डेटा और डेली फ्री 100SMS मिलते हैं। इस प्लान में Jio ऐप्स जैसे JioCinema, JioTV और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

jio vs Airtel vs Vodafone: 300 रुपये से कम में जानें कौन है बेस्ट

Airtel का 299 रुपये वाला प्लान

जियो की तरह एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए 299 रुपये का एक आकर्षक रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसके तहत यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 1GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS ऑफर किए जाते हैं। इस प्लान में स्पैम फाइटिंग नेटवर्क और Wynk पर फ्री हैलो ट्यून्स का भी लाभ मिलता है।

Vodafone-Idea का 299 रुपये वाला प्लान

बाकी दो टेलीकॉम कंपनियों के जैसे Vi ने भी अपने ग्राहकों के लिए 299 रुपये वाला किफायती प्लान पेश किया है। जिसके तहत यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1GB डेटा और डेली फ्री 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में Vi Movies और TV पर मूवीज और शोज देखने का भी फायदा मिलेगा।

कौन सा प्लान आपके लिए होगा बेस्ट?

आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट होगा यह पूरी तरह आपकी जरूरतों पर डिपेंड करता है। यही ज्यादा डेटा की आपको जरूरत है, तो आप Jio का प्लान ले सकते है। वहीं कॉलर ट्यून की फैसलिटी चाहिए तो आपके लिए Airtel का प्लान उपयुक्त है, जबकि यदि आप मूवीज और शोज देखना पसंद करते हैं, तो Vi का प्लान आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
jio vs Airtel vs Vodafone 299 prepaid plan which one is best know validity and benefits in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X