जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 56 दिनों की वैलिडिटी वाले सबसे धाँसू प्रीपेड प्लान्स
भारत की प्रमुख दूरसंचार कंपनियों, रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) या वीआई ने पिछले कुछ समय पहले अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों में वृद्धि की थी, हालांकि आज भी कई सारे प्रीपेड प्लान्स बेहतरीन बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आज हम बात कर रहे हैं इन कंपनियों के 56 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स की, जो कई अन्य बेनिफिट्स के साथ आते हैं, जिनमें ओटीटी सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य बेनीफिट मिलते हैं, तो आइए एक नजर डालते हैं इन प्रीपेड प्लान्स पर।

जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 56 दिनों की वैलिडिटी वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
अगर आप भी जियो (Jio) एयरटेल (Airtel) या वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के कस्टमर है और 56 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान खरीदना चाहते हैं इसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है कि आपको क्या-क्या बेनिफिट मिल सकते हैं:
रिलायंस जियो के 56 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स
Reliance Jio के 479 रुपये के प्लान की बात करें तो इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की मिलती है। इस प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा दिया जाता है। ऐसे में यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान्स में कुल 84GB डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। इस प्लान में यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे बेनीफिट का भी एक्सेस मिलता है।
56 दिनों की वैलिडिटी यानी 533 रुपये वाले पैक के साथ आने वाले Jio के दूसरे प्लान की बात करें तो पूरी वैलिडिटी के दौरान जियो यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 112GB डेटा मिलता है। अन्य बेनीफिट में यूजर्स को 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल भी दिए जाते हैं। जबकि इनके अलावा 479 रुपये के प्लान की तरह इसमें भी JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है।
वोडाफोन आइडिया के 56 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स
अब बात करते हैं वोडाफोन आइडिया की। Vodafone Idea के 699 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 फ्री एसएमएस और रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। अन्य लाभों में वीकेंड डेटा रोलओवर, प्रति माह 2GB डेटा बैकअप, Binge All Night Data, Vi Movies, और TV 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ शामिल हैं।
Vodafone Idea (Vi) के एक और प्लान की कीमत 539 रुपये है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और 2GB डेली डेटा मिलता है।
एयरटेल के 56 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स
Airtel के 549 रुपये के प्लान को लेने वाले यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा। 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ, आपको अमेज़न प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का 30 दिनों का फ्री ट्रायल, Wynk म्यूज़िक और हैलो ट्यून्स तक एक्सेस, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और तीन महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल की प्रीमियम मेम्बरशिप भी मिलेगी।
कुल मिलाकर जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों ही भरपूर डेटा के साथ आते हैं और सभी अपने-अपने हिसाब से एक्स्ट्रा बेनीफिट भी ऑफर करते हैं, हालांकि सबसे किफायती प्रीपेड प्लान्स Reliance Jio दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







