Home
Tariff plan

Jio, Airtel और Vodafone Idea: अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य सुविधाओं के साथ 2.5GB प्लान देखें

vs Airtel vs Vodafone Idea: भारतीय टेलीकॉम बाजार में Jio, Airtel और Vodafone Idea के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है, जिससे ये कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए बजट-फ्रेडली प्लांस पेश करती हैं। इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, ज्यादा डेटा और फ्री SMS जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं।

प्रीपेड प्लांस की अधिक कीमत होने के कारण ग्राहकों को यह तय करने में काफी दिक्कत होती है कि, कौन सा प्लान उनके लिए सबसे बेहतर है। कई ऑप्शंस में से 2.5GB डेटा प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है, जो कई सुविधाओं के साथ प्लान लेना चाहते हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको jio, Airtel और Vodafone Idea के 2.5GB डेटा वाले प्लांस की डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

Jio, Airtel और Vodafone Idea: कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा फायदा

jio का 399 रुपये वाला प्लान

जियो का 399 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, जो ज्यादा इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग की तलाश में हैं। इस प्लान के तहत कंपनी अपने कस्टमर्स को रोजाना 2.5GB यानी (कुल 70GB) डेटा , डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

इसके अलावा जियो टीवी, क्लाउड और जियो सिनेमा जैसी एंटरटेनमेंट सेवाओं का भी एक्सेस दिया जाता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिससे यूजर्स को बिना किसी रुकावट के अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

Airtel का 429 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 429 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पूरे 1 महीने की वैधता के साथ आता है। जिसमें रोजाना 2.5GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, हैलो ट्यून औप फ्री टीवी शो, मूवी और लाइव टीवी चैनल्स की भी एक्सेस मिलती है। इस प्लान को एयरटेल की आधिकारिक ऐप और वेबसाइट से रिचार्ज किया जा सकता है।

Vodafone Idea का 409 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया का 409 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2.5GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स जैसी सेवाएं भी शामिल हैं, जो यूजर्स को बिना किसी रुकावट मनोरंजन और अतिरिक्त डेटा का लाभ ऑफर करती हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 2.5GB Data Plans with Unlimited Calling and more Features Compared
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X