Home
Tariff plan

Jio vs Airtel: 28 दिनों की वैधता के साथ आने वाले किस कंपनी का प्लान हैं आपके लिए बेस्ट, यहां जानें

Jio vs Airtel: अगर आप भी Jio या Airtel का सिम यूज करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको जियो और एयरटेल के कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम दाम में 30 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। इतना ही नहीं इसमें कंपनी अपने यूजर्स को और कई तमात फैसिलिटी देती है। ये दोनों टेलीकॉम कंपनियां भारत में 5G की सुविधा को फैला रही हैं। तो चलिए इनके प्लान्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Jio 239 रुपये का प्लान

सबसे पहले बात करते हैं, रिलायंस जियो के 239 रुपये की कीमत वाले प्लान के बारे में जो 28 दिनों की वैधता के साथ आएगी। इसमें कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग , रोजाना 100 SMS की फैसिलिटी दे रही है। इसके साथ ही यूजर्स को इस प्लान के तहत Jio TV, Jio Cinema, JioSecurity और JioCloud का एक्सेस भी दिया जाता है।

Jio vs Airtel:28 दिनों की वैधता के साथ आने वाले कौन से प्लान हैं बेस्ट

Jio 299 रुपये का प्लान

वहीं जियो के 299 रुपये वाले प्लान की बात करें तो , जिसकी वैधता भी 28 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS के साथ Jio TV, Jio Cinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है।

Airtel 299 रुपये वाले प्लान

एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 299 रुपये से शुरू होता है। जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके तहत कंपनी अपने कस्टमर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दे रही है।

Airtel 399 रुपये का प्लान

वहीं एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को कंपनी 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की भी सुविधा दे रही है। यह प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा। हालांकि इस प्लान में यूजर को Free Wynk Music, Hello Tunes, तीन महीने का Apollo 24|7 Circle और Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

इसके अलावा आप कंपनी के दूसरे प्लान को भी देख सकते हैं, जो महज 319 रुपये में 30 दिनों की वैधता के साथ आ रही है। Airtel के 319 रुपये वाले प्लान के तहत ग्राहकों को कंपनी 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 SMS, अपोलो 24|7 सर्कल का तीन महीने सब्सक्रिप्शन दे रही है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we will know about some plans of Jio vs Airtel which come with a validity of 28 days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X