Jio vs BSNL: दोनों प्लान्स में जानें अंतर, कम दाम में कौन देता है फ्री अमेजन प्राइम?
Jio vs BSNL: अगर आप भी किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें बुनियादी फैसलिटी के अलावा OTT प्लान्स के सब्सक्रिप्शन भी शामिल हो तो आपके लिए यह खबर बड़े काम की हो सकती है।
आजकल सभी टेलीकॉम यूजर्स ऐसे प्लान की तलाश करते हैं, जिनमें उन्हें रिचार्ज की बुनियादी सुविधाओं के साथ ही ओटीटी प्लान्स का भी सब्सक्रिप्शन मिल जाए।

दरअसल लोगों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन का ऑप्शन बन चुके हैं, जिसके लिए यूजर्स को भारी भरकम कीमत चुकाने पड़ते हैं। इसी नजह से अब ग्राहक किसी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश करते हैं, जिसमें उन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री डेटा और SMS की फैसलिटी के साथ ही किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिल जाए।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए Jio और BSNL प्लान्स में मिलने वाले अंतर के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री डेटा बेनिफिट्स और SMS के साथ ही साथ अमेजन प्राइस सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलने वाले प्लान की डिटेल बताने जा रहे हैं।

Jio 1029 रुपये वाला प्लान- जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS और 2GB डेटा का लाभ देती है। इसके साथ ही इस प्लान के तहत यूजर्स को अमेज़न प्राइम वीडियो का मोबाइल सब्सक्रिप्शन, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड बिल्कुल फ्री मिलता है।
BSNL यूजर्स के लिए फ्री प्राइम सब्सक्रिप्शन- अगर आप BSNL यूजर हैं, तो फ्री में अमेजन प्राइम की मेंबरशिप खरीदना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए सबसे पहले बीएसएनएल का पोस्टपेड प्लान लेना होगा। BSNL की वेबसाइट के अनुसार जो यूजर्स 399 रुपये या उससे ऊपर का पोस्टपेड प्लान खरीदेंते है, कंपनी उन्हें एक साल के लिए फ्री में अमेजन प्राइम की मेंबरशिप ऑफर करती है।
इसके अलावा आप बीएसएनएल के 2395 रुपये वाला प्लान भी देख सकते हैं, जिसमें 395 दिनों की वैधता, रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। BSNL की वैधता किसी भी अन्य वार्षिक प्लान से लगभग एक महीने ज़्यादा है। जो रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के मुकाबले यह डेटा प्लान काफ़ी सस्ता है।
जबकि, रिलायंस जियो 3599 रुपये वाले प्लान में 365 दिन की वैधता, रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉ़लिंग, रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। रिलायंस जियो कोई ऐसा वार्षिक प्लान नहीं देता है, जिसमें प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता हो। इसके बजाय, एयरटेल के समान कीमत पर, कंपनी प्रतिदिन 0.5 GB अतिरिक्त डेटा दे रही है। एयरटेल प्लान की तरह, रिलायंस जियो के प्लान में प्रतिदिन 2GB या उससे ज्यादा डेटा मिलता है, जिसमें अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








